Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

टुकटुक का पता बताने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, तोते और इंसान के अजब प्रेम की गजब कहानी 

Follow on Google News
टुकटुक का पता बताने वाले को मिलेगा 51 हजार का इनाम, तोते और इंसान के अजब प्रेम की गजब कहानी 

इंदौर। "बहुत ही प्यारा बच्चा था हमारा टुकटुक...., उसे हम छप्पन भोग खिलाते थे, काजू उसे बहुत पसंद था...। हमारी फैमिली का मेंबर था...। हमारे लिए एक-एक दिन काटना मुश्किल है.... कहां चला गया वो... कैसे खा रहा होगा, कैसे पी रहा होगा....कहां होगा...?",  यह बात कहते हुए 177 वेंकटेश नगर निवासी अनिल शर्मा की आंखे छलक उठती हैं। अनिल शर्मा ने टुकटुक को खोजकर लाने वाले या उसका पता बताने वाले को 51 हजार रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की है।

तोते का नाम है टुकटुक

वैसे आपको बता दें कि टुकटुक एक तोता है। एक परिंदे से शर्मा परिवार का अटूट प्रेम है। अनिल शर्मा ने बताया कि टुकटुक उनकी फैमिली का मेंबर था। वह तोता था, लेकिन कभी पिंजरे में कैद नहीं रहा। पूरे घर में घूमता रहता था। आजाद परिदों की तरह किसी भी कैद से मु्क्त रहकर घर में ही यहां-वहां उड़ता रहता था। बोलता भी बहुत प्यारा था। यह कहते हुए अनिल शर्मा की आंखे अपने टुकटुक के बारे में बताते हुए और भी गीली हो गईं। वे कहते हैं कि उनकी पत्नी रोज उसकी राह देखती है। पूछती है, कि कहां चला गया होगा, कैसे खा रहा होगा, कैसे पी रहा होगा, कैसा होगा..? वे रुंधे गले के साथ आगे कहते हैं कि वो भले ही एक तोता है, लेकिन परिवार का सदस्य ही था। टुकटुक वेंकटेश नगर से गुम हो गया है, और खूब खोजने पर भी मिल नहीं रहा है।

खोजने वाले को 51 हजार का पुरस्कार

अनिल शर्मा ने घोषणा की है कि जो भी टुकटुक का पता बताएगा या खोजकर ला देगा, उसे 51 हजार का पुरस्कार दिया जाएगा। वैसे टुकटुक की खोज में अनिल और उनके परिजनों के साथ उनके पड़ोसी और मित्र भी टुकटुक को खोजने की हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts