Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आंध्र प्रदेश : विशाखापट्टनम में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण उठाया कदम

Follow on Google News
आंध्र प्रदेश : विशाखापट्टनम में एक ही परिवार के चार लोगों ने की आत्महत्या, आर्थिक तंगी के कारण उठाया कदम
विशाखापट्टनम आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक ही परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। वहीं, एक सदस्य अस्पताल में भर्ती है। घटना विशाखापट्टनम के अनाकापल्ले जिले की है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आर्थिक तंगी के चलते उठाया कदम

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतकों की पहचान शिव रामकृष्ण (40), उनकी पत्नी माधवी (38) और दो बेटियों के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उनकी तीसरी बेटी अस्पताल में भर्ती है। पुलिस को संदेह है कि परिवार ने आर्थिक तंगी की वजह से यह कदम उठाया। शुरुआती जांच से पता चला कि रामकृष्ण गुंटूर जिले के तेनाली शहर का रहने वाला था और पेशे से सुनार था। वह कुछ साल पहले काम के सिलसिले में अनाकापल्ले शहर आया था और यहीं एक फ्लैट में अपने परिवार के साथ रहने लगा।

मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार ने संभवत: गुरुवार रात को किसी जहरीले पदार्थ का सेवन किया होगा, जिसके बाद उनमें से चार सदस्य मृत मिले। उसने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है तथा जांच जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts