Serial Killer Women : इन तीन महिलाओं के पास था दुनिया का सबसे खतरनाक जहर... खुलासा होने के बाद पुलिस के उड़े होश

Follow on Google News
Serial Killer Women : इन तीन महिलाओं के पास था दुनिया का सबसे खतरनाक जहर... खुलासा होने के बाद पुलिस के उड़े होश
आंध्र प्रदेश के तेनाली से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पुलिस ने तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से दुनिया का सबसे खतरनाक जहर माना जाने वाला सायनाइड बरामद किया है। इन महिलाओं की गिरफ्तारी के बाद हुए खुलासे ने पुलिस के होश उड़ा दिए हैं। इन महिलाओं ने एक बड़ी साजिश को अंजाम देते हुए कम से कम 4 लोगों की हत्या करने की बात कबूल की है। पुलिस ने तेनाली जिले में 3 महिलाओं समेत 4 लोगों की हत्या के आरोप में इन तीनों महिलाओं को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि ये तीनों आरोपी महिलाएं साल 2022 से लगातार अपराध कर रही हैं।

अजनबी से दोस्ती की, धोखे से पिलाया जहर

पुलिस ने बताया कि तीनों महिलाओं ने पहले एक अजनबी से दोस्ती की और उसे अपने विश्वास में लिया। फिर, उनका कीमती सामान चुराने के लिए, उसने उन्हें धोखे से सायनाइड जहर मिला हुआ ड्रिंक पिला दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सीरियल किलर ने पहली बार जून 2022 में वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि इन तीन महिलाओं ने हाल ही में नागुर बी नाम की महिला की हत्या की और फिर दो अन्य महिलाओं को मारने की कोशिश की, लेकिन वे बच गईं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिलाओं की हुई पहचान

जांच के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं रजनी, वेंकटेश्वरी और रामनम्मा की पहचान की। ये सभी तेनाली जिले के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों में से एक मडियाला वेंकटेश्वरी पहले भी कई अपराधों में शामिल रही है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी वेंकटेश्वरी पहले स्वयंसेवक के तौर पर काम करती थी। वह अवैध रूप से पैसा कमाने के लिए विदेश भी गई और वहां साइबर अपराध में शामिल हो गई।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts