PlayBreaking News

आंध्रप्रदेश के कोनासीमा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, बुरी तरह झुलसे शव

फायर ब्रिगेड की टीम आग को नियंत्रण करने में जुटी
Follow on Google News
आंध्रप्रदेश के कोनासीमा की पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, बुरी तरह झुलसे शव
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    कोनासीमा। आंध्रप्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के रायवरम स्थित पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से भीषण हादसा हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। मृतकों के शव बुरी तरह झुलस गए है जिनकी पहचान करने नहीं हो पा रही है। स्थानीय पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची है।

    बचाव अभियान जारी

    घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची है और इलाके को नियंत्रण करने की कोशिश में जुटी है। साथ ही पटाखा फैक्ट्री के आसपास के इलाकों की सुरक्षा सुनश्चित करने में लगी है। डी. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले के पुलिस अधीक्षक एसपी मीणा ने बताया कि पटाखा फैक्ट्री इकाई एक लाइसेंस प्राप्त इकाई है। उन्होंने पटाखा ब्लास्ट में 6 लोगों के मरने की पुष्टि की है।

    Twitter Post

    मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश

    मुख्यमंत्री चांद्रबाबू नायडू ने इस घटना पर गहरा शोक जताया है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को घायलों के लिए उचित इलाज के निर्देश दिए हैं। बतां दे भीषण आग की लपटें चारों ओर फैली हैं। कई जगहें धुएं के गुबार के साथ आग की लपटें दिखाई दी। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने तुरंत घायलों की मदद कर उन्हें अस्पताल पहुंचाने में मदद करे रहे हैं। 

    प्रत्यक्षदर्शियों ने दी जानकारी

    इस घटना के कई वीडियो सामने आ रहे हैं। जिसमें पूरी फैक्ट्री में आग की लपटें फैल गई है। वहीं कुछ वीडियो में व्यक्ति का शव पूरी तरह झुलसा हुआ दिखाई दिया है। आग लगने के बाद रायवरम इलाके में कई धमाके हुए जिसकी आवाज कई दूर तक सुनाई दी। हालांकि लोगों ने तुरंत अपने पंप की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। 

    Aakash Waghmare
    By Aakash Waghmare

    आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts