Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सास-बहू से गैंगरेप : चाकू की नोंक पर पतियों को बनाया बंधक फिर आरोपियों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

Follow on Google News
सास-बहू से गैंगरेप : चाकू की नोंक पर पतियों को बनाया बंधक फिर आरोपियों ने दिया खौफनाक वारदात को अंजाम
हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के श्री सत्य साईं जिले में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी बहू के साथ गैंगरेप की घटना हुई। ये घटना 11 अक्टूबर की रात चिलमंथुर थाना क्षेत्र की है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घर के बाहर हंगामा कर रहे थे आरोपी

पुलिस अधीक्षक वी रत्न ने बताया कि पीड़ित परिवार बेल्लारी जिले का रहने वाला है और पांच महीने पहले ही वहां रहने आया था। दोनों महिलाओं के पति नल्लबोमनी पल्ली इलाके में अंडर कंस्ट्रक्शन पेपर मिल में चौकीदारी करते हैं और उसी के कंपाउंड में रहते हैं। 11 अक्टूबर की रात करीब 10 बजे 5 बाइक सवार घर के बाहर हंगामा कर रहे थे। जब उन्हें रोका गया तो उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया। दोनों महिलाओं के पतियों की पिटाई की और चाकू की नोक पर बंधक बना लिया। इसके बाद चार लोग दोनों महिलाओं (सास-बहू) को घर के अंदर घसीट ले गए और उनके साथ रेप किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

पीड़ित परिवार ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोगों में आक्रोश है। पुलिस ने इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts