Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

यूपी के अमरोहा में हैवानियत की हदें पार : प्रेग्नेंट युवती के 20 टुकड़े कर झाड़ियों में फेंका, इलेक्ट्रिक कटर से काटा गया शव

Follow on Google News
यूपी के अमरोहा में हैवानियत की हदें पार : प्रेग्नेंट युवती के 20 टुकड़े कर झाड़ियों में फेंका, इलेक्ट्रिक कटर से काटा गया शव
अमरोह। यूपी के अमरोहा जिले से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां एक प्रेग्नेंट युवती की लाश 20 टुकड़ों में मिली है, जिसे दो बड़े बोरों में भरकर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियों में फेंक दिया गया। जिस पर मक्खियां भिनभिना रहीं थीं। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने देखा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। लड़की की अभी पहचान नहीं हो सकी है। लाश के टुकड़ों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी

घटना नौगांवा सादात थाना क्षेत्र अहियापुर चौराहे के पास जंगल की बताई जा रही है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने झाड़ियों में दो बड़े बोरे पड़े देखे। बोरों के आसपास पक्षी और मक्खियां मंडरा रहीं थीं। लोग जब पास गए तो उसमें से दुर्गंध आ रही थी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर देखा तो उसमें युवती के शव के छह टुकड़े थे। युवती ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था।

दो बोरों में थे 6 टुकड़े

पुलिस ने जब बोरों को देखा तो एक बोरे में सिर और कमर तक के हिस्से पाए गए। जबकि दूसरे में कमर के नीचे का हिस्सा और 6 टुकड़ों में पैर भरे हुए थे। आरोपियों ने युवती के दोनों हाथों के भी कई टुकड़े किए थे। यह देख सभी हैरान रह गए थे। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया कि युवती को इलेक्ट्रिक कटर से काटा गया है। वहीं फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है।

शव के दाएं हाथ की उंगली में मिली अंगूठी

पुलिस को जांच के दौरान युवती के दाएं हाथ की अंगुली से 786 लिखी अंगूठी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि लड़की मुस्लिम हो सकती है। पुलिस अंगूठी के आधार पर लड़की की पहचान करने की कोशिश कर रही है। वहीं, दूसरे बोरे में मिले उसके कपड़ों से भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रेगनेंमट थी लड़की

पुलिस ने बताया कि शव मंडी धनौरा से बिजनौर जाने वाले रास्ते में सड़क से करीब 200 मीटर दूर मिला है। पुलिस का कहना है कि शरीर के टुकड़ों को पहले प्लास्टिक के बैग में लपेटा गया फिर उसे बोरे में भरकर फेंका गया। युवती प्रेग्नेंट है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सच्चाई का पता चलेगा। शव एक दिन पुराना लग रहा है। हत्या अन्य जगह कर यहां फेंकी गई हैं। रात 12 बजे के बाद सुबह 6 बजे पहले शव को फेंका गया है। ये भी पढ़ें - तमिलनाडु में PM मोदी : थूथुकुडी में 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, देश के पहले हाइड्रोजन हब पोर्ट को दिखाई हरी झंडी
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts