तमिलनाडु में PM मोदी : थूथुकुडी में 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, देश के पहले हाइड्रोजन हब पोर्ट को दिखाई हरी झंडी

Follow on Google News
तमिलनाडु में PM मोदी : थूथुकुडी में 17 हजार करोड़ की परियोजनाओं की दी सौगात, देश के पहले हाइड्रोजन हब पोर्ट को दिखाई हरी झंडी
चेन्नई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु में अपने दौरे के दूसरे दिन थूथुकुडी में 17,300 करोड़ रुपए से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इनमें देश का पहला हाइड्रोजन हब पोर्ट और इनलैंड वाटर वे वेसल शामिल है। पीएम मोदी ने कहा कि ये नई परियोजनाएं विकसित भारत की रूपरेखा का महत्वपूर्ण हिस्सा होंगी। पीएम मोदी ने दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 प्रकाशस्तंभों में पर्यटक सुविधाएं भी देश को समर्पित की। इसके साथ ही पीएम ने वीओ चिदंबरनार बंदरगाह पर आउटर हार्बर कंटेनर टर्मिनल की आधारशिला रखी। पीएम मोदी ने 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 75 लाइट हाउसेस में पर्यटक सुविधाएं भी राष्‍ट्र को समर्पित कीं। इसके अलावा 1477 करोड़ की लागत से कन्याकुमारी, नागरकोइल और तिरुनेलवेली से चेन्नई तक के रेल प्रोजेक्ट्स और 4586 करोड़ की चार सड़क परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया।

स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने थूथुकुडी में हरित नौका पहल के तहत भारत के पहले स्वदेशी हरित हाइड्रोजन ईंधन सेल अंतर्देशीय जलमार्ग जहाज को हरी झंडी दिखाई।

तमिलनाडु प्रगति का नया अध्याय लिख रहा : PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज तमिलनाडु थूथुकुडी में प्रगति का नया अध्याय लिख रहा है। कई परियोजनाओं का उद्घाटन या शिलान्यास किया जा रहा है। यह परियोजनाएं विकसित भारत के रोडमैप का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन परियोजनाओं में 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना भी देखने को मिलेगी।"

पीएम ने UPA सरकार पर साधा निशाना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मुझे तमिलनाडु और देश की जनता को एक सत्य बताना जरूरी है, सत्य कड़वा होता है। मैं सीधा आरोप UPA सरकार पर लगाना चाहता हूं। यह परियोजनाएं जो मैं आज लेकर आया हूं वह दशकों से यहां के लोगों की मांग थी। आज जो यहां सत्ता में बैठे हैं वे लोग तब दिल्ली में बैठे थे, सरकार और यह विभाग चलाते थे लेकिन उन्हें आपके विकास की फिक्र नहीं थी।"

काशी में गंगा नदी में चलेगी फेरी : PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भारत की पहली हाइड्रोजन ईंधन फेरी को लॉन्च किया गया है। यह फेरी जल्द ही काशी में गंगा नदी में चलेगी, यह एक तरह से तमिलनाडु के लोगों का काशी के लोगों को बहुत बड़ा उपहार है..."

पीएम बोले- यह नया भारत है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मैंने एक बार मन की बात कार्यक्रम में कहा था कि देश के प्रमुख लाइटहाउस को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है। आज मुझे देश के अलग-अलग राज्यों में स्थित 75 लाइटहाउस में विकसित की गई पर्यटन सुविधाओं को देश को समर्पित करने का सौभाग्य मिला है... यह नया भारत है।" प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "जलमार्ग और समुद्री क्षेत्र को दशकों तक हमारे देश में उपेक्षा के साथ देखा गया लेकिन यही उपेक्षित क्षेत्र आज विकसित भारत की बुनियाद बन रहे हैं। तमिलनाडु और दक्षिण भारत को इसका सबसे बड़ा लाभ मिल रहा है..." ये भी पढ़ें- पूर्व पीएम राजीव गांधी की हत्या के दोषी संथान की मौत, पूर्व प्रधानमंत्री के नाम वाले अस्पताल में तोड़ा दम
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts