PlayBreaking News

अमृतसर मंदिर ब्लास्ट : ग्रेनेड सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ठाकुरद्वार मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया था हमला

Follow on Google News
अमृतसर मंदिर ब्लास्ट : ग्रेनेड सप्लाई करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ठाकुरद्वार मंदिर के बाहर बाइक सवारों ने किया था हमला
पंजाब के अमृतसर में ग्रेनेड अटैक मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में ग्रेनेड सप्लाई करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि खंडवाला इलाके में देर रात 12:35 बजे बड़ा धमाका हुआ था। बाइक पर आए दो युवकों ने ग्रेनेड फेंककर हमला किया था। धमाके के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

कुछ ही पलों में हुआ जोरदार धमाका

हमले का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि खंडवाला इलाके स्थित ठाकुरद्वार मंदिर के बाहर दो युवक मोटरसाइकिल पर आए, उनके हाथ में एक झंडा भी था। कुछ सेकंड तक वहां खड़े रहने के बाद, एक युवक बाइक से उतरकर ग्रेनेड फेंकता है। ग्रेनेड फेंकते ही दोनों युवक तेज रफ्तार में बाइक से भाग जाते हैं। कुछ ही पलों में जोरदार धमाका हो जाता है। देखें VIDEO… जब धमाका हुआ, लोग अपने घरों में सो रहे थे। किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन धमाके की आवाज इतनी तेज थी कि इलाके के लोग डरकर उठ गए।

घटना से लोगों में डर का माहौल

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये हमलावर कौन थे और उनका मकसद क्या था। इस घटना से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है और सभी हैरान हैं कि आखिर यह हमला किस वजह से किया गया।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts