Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

Punjab News : अमृतसर में इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पकड़ाई, पाकिस्तान से लाई 30KG Heroin, तस्कर गिरफ्तार

Follow on Google News
Punjab News : अमृतसर में इस साल की सबसे बड़ी हेरोइन की खेप पकड़ाई, पाकिस्तान से लाई 30KG Heroin, तस्कर गिरफ्तार
चंडीगढ़ पंजाब पुलिस ने शुक्रवार को 30 किलोग्राम हेरोइन जब्त करने के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया और सीमा पार से मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा किया। पुलिस के अनुसार, ड्रोन का उपयोग कर पाकिस्तान से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही थी और यह इस साल की अब तक की सबसे बड़ी खेप जब्त की गई है।

पाकिस्तान से लाई गई 30KG हेरोइन

DGP गौरव यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि खुफिया जानकारी के आधार पर अभियान में अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने सीमा पार से तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है, पुलिस ने एक कार से 30 किलोग्राम हेरोइन बरामद की और मादक पदार्थ के एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पाकिस्तान से मादक पदार्थ लाने के लिए ड्रोन का इस्तेमाल किया गया था। DGP ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी बड़े पैमाने पर हेरोइन की तस्करी में संलिप्त था और बताया गया है कि हाल ही में उसे सीमा पार से ड्रोन के जरिए तस्करी की गई हेरोइन की बड़ी खेप मिली थी। उन्होंने बताया कि घरिंडा थाने में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ(एनडीपीएस) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इसमें शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान करने और तस्करी के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts