Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- जब संसद में उनका बोलने का टाइम था, तब वो वियतनाम में थे

Follow on Google News
अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा प्रहार, कहा- जब संसद में उनका बोलने का टाइम था, तब वो वियतनाम में थे
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने संसद के कामकाज को लेकर राहुल गांधी की आलोचना पर करारा जवाब देते हुए कहा कि जब लोकसभा में उन्हें बोलने का अवसर दिया गया, तब वे वियतनाम में थे। अमित शाह ने कर्नाटक में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने की घोषणा को भी लॉलीपॉप करार दिया और इसे संविधान का उल्लंघन बताया।

गंभीर चर्चा के समय वियतनाम में थे राहुल- अमित शाह

अमित शाह ने राहुल गांधी की आलोचना का जवाब देते हुए कहा, “लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को शायद यह पता नहीं कि सदन के अपने नियम होते हैं और इसे मनमर्जी से नहीं चलाया जा सकता। बजट पर चर्चा के दौरान उन्हें 42% समय दिया गया था, लेकिन उन्होंने इसका सही उपयोग नहीं किया।” शाह ने आगे कहा, “जब संसद में गंभीर चर्चा हो रही थी, तब वे वियतनाम में थे। जब वे लौटे, तो बिना किसी प्रक्रिया का पालन किए बोलने की जिद करने लगे। संसद के नियम होते हैं, यह कांग्रेस पार्टी की तरह नहीं है, जिसे एक परिवार मनमाने तरीके से चलाता है।”

कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण को बताया ‘लॉलीपॉप’

गृह मंत्री ने कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार द्वारा अनुबंधों में मुस्लिमों को 4% आरक्षण देने की नीति को लॉलीपॉप बताते हुए इसकी आलोचना की। उन्होंने कहा, “धर्म के आधार पर कोई भी आरक्षण संविधान का उल्लंघन है। अदालत इस तरह के फैसलों को रद्द कर देगी। हम धर्म के आधार पर किसी भी आरक्षण का सख्त विरोध करते हैं।”

देश में आपातकाल जैसी स्थिति होती को कांग्रेस नेता जेल में होते

जब कांग्रेस ने देश में आपातकाल जैसी स्थिति होने का आरोप लगाया, तो अमित शाह ने इसे खारिज कर दिया। उन्होंने कहा, “अगर देश में वास्तव में आपातकाल होता, तो कांग्रेस के नेता जेल में होते। विपक्ष को सरकार की आलोचना करने का पूरा अधिकार है, लेकिन तथ्यहीन आरोप लगाना गलत है।”

जातिगत जनगणना पर कांग्रेस को घेरा

अमित शाह ने जातिगत जनगणना को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “2011 में कांग्रेस ने खुद जातियों पर सर्वे किया था, लेकिन उसके नतीजे सार्वजनिक नहीं किए। अब वही कांग्रेस जातिगत जनगणना की मांग कर रही है। हम इस पर आंतरिक विश्लेषण कर रहे हैं और एक उचित प्रक्रिया अपनाने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।”

अवैध प्रवासियों को लेकर TMC पर हमला

गृह मंत्री ने पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस पर अवैध प्रवासियों को अपना वोट बैंक बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “TMC अवैध प्रवासियों को वोटर बनाना चाहती है। लेकिन केंद्र सरकार ऐसा नहीं होने देगी। हम किसी भी पार्टी को अवैध प्रवासियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं देंगे।” ये भी पढ़ें- रूसी सेना में शामिल 18 भारतीय में से 16 लापता, केंद्र सरकार ने संसद में दी जानकारी
Wasif Khan
By Wasif Khan

फिलहाल जुलाई 2024 से पीपुल्स अपडेट में सब-एडिटर हूं। बीते 3 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हूं। 12वीं म...Read More

Latest Posts