Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमित शाह का MP दौरा : जबलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा को अर्पित की पुष्पांजलि

Follow on Google News
अमित शाह का MP दौरा : जबलपुर में कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, राजा शंकर शाह और रघुनाथ शाह की प्रतिमा को अर्पित की पुष्पांजलि
जबलपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज मध्य प्रदेश की तीन दिन की यात्रा महाकौशल अंचल के जबलपुर से प्रारंभ की। डुमना एयरपोर्ट पर बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा समेत पार्टी नेताओं ने उनकी अगवानी की। इसके बाद माल गोदाम चौक पर पहुंचकर जनजातीय महानायक राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की और उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

रघुनाथ शाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद भारी पुलिस बल के बीच अमित शाह संभागीय कार्यालय पहुंचे, जहां भाजपा संभागीय कार्यालय में करीब 300 से अधिक कार्यकर्ताओं को अमित शाह ने चुनाव में जीत का मंत्र दिया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैष्णव, केंद्रीय मंत्री और प्रदेश प्रभारी भूपेंद्र सिंह यादव, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, राज्यसभा सांसद कविता पाटीदार मौजूद रहे। देखें वीडियो... https://twitter.com/psamachar1/status/1718210023892177121

अमित शाह तीन दिन तक मप्र में रहेंगे

दरअसल, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जबलपुर समेत महाकौशल अंचल की 38 विधानसभा सीटों को जबलपुर से साध रहे हैं। शाह का मप्र में तीन दिवसीय प्रवास है। इन तीन दिनों में वे विधानसभा चुनाव की समीक्षा करेंगे। अलग-अलग संभागों के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक लेकर जमीनी हालात को समझेंगे और चुनावी रणनीति पर मंत्रणा भी करेंगे।

देर शाम भोपाल पहुंचेंगे शाह

पार्टी सूत्रों के अनुसार, अमित शाह बैठक के बाद महाकौशल अंचल में ही कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। देर शाम अमित शाह राजधानी भोपाल पहुंचेंगे और प्रदेश पार्टी कार्यालय में भोपाल और नर्मदापुरम संभाग की बैठक को संबोधित करेंगे। सूत्रों ने कहा कि शाह रात्रि विश्राम के बाद रविवार सुबह भोपाल में राजाभोज की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद वे दोपहर साढ़े 11 बजे खजुराहो में सागर संभाग की संभागीय बैठक का मार्गदर्शन करेंगे। दोपहर लगभग तीन बजे रीवा में रीवा एवं शहडोल संभाग की संभागीय बैठक में शामिल होंगे। उसके बाद शाम को साढ़े छह बजे उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर के दर्शन कर जनसभा को संबोधित करेंगे। रात को उज्जैन संभाग की संभागीय बैठक में भाग लेंगे।

30 को इंदौर- ग्वालियर में संभागीय बैठक को करेंगे संबोधित

अमित शाह 30 अक्टूबर को सुबह इंदौर में इंदौर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित करेंगे। दोपहर लगभग ढाई बजे ग्वालियर में ग्वालियर चंबल संभाग की संभागीय बैठक में मार्गदर्शन करेंगे। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिहाज से अमित शाह का यह दौरा काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तीन दिनों की यात्रा के दौरान वे राज्य के सभी दस संभागों की पार्टी संबंधी बैठक में शामिल होकर अपना संदेश पार्टीजन को देंगे और क्षेत्रीय नेताओं से आवश्यक फीडबैक लेंगे। मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts