PlayBreaking News

महाराष्ट्र के घने जंगल में जंजीर से बंधी मिली अमेरिकी महिला, कई दिनों से थी भूखी-प्यासी

महिला से अमेरिका का पासपोर्ट मिला, आधारकार्ड में तमिलनाडु का पता
Follow on Google News
महाराष्ट्र के घने जंगल में जंजीर से बंधी मिली अमेरिकी महिला, कई दिनों से थी भूखी-प्यासी

मुंबई। महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग के जंगल में 50 साल की महिला लोहे की जंजीर से पेड़ से बंधी हुई मिली। चरवाहे की सूचना पर पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार महिला के पास अमेरिकी पासपोर्ट की फोटोकॉपी थी। उसके पास से तमिलनाडु के पते वाला आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी मिले हैं। पुलिस ने बताया कि शनिवार को सोनलि गांव में एक चरवाहे ने महिला की चीखें सुनी थीं।

वीजा हो चुका है एक्सपायर :पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान ललिता कायि के रूप में हुई है। उसका वीजा एक्सपायर हो गया है। हम इन सभी दस्तावेजों की जांच कर रहे हैं।

पिछले 10 साल से भारत में: महिला पिछले 10 साल से भारत में है। महिला अपना बयान देने की स्थिति में नहीं है। पुलिस ने बताया महिला कमजोर है, क्योंकि उसने कुछ दिनों से कुछ नहीं खाया है।

People's Reporter
By People's Reporter
नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts