Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, भारतीय मूल के एक परिवार के 6 लोगों की मौत

Follow on Google News
अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसा, भारतीय मूल के एक परिवार के 6 लोगों की मौत
ह्यूस्टन। अमेरिका के टेक्सास में भीषण सड़क हादसा हो गया। ‘टेक्सास डिपार्टमेंट ऑफ पब्लिक सेफ्टी' (डीपीएस) ने बताया कि दुर्घटना उस वक्त हुई जब जॉनसन काउंटी के पास एक वैन और एक ट्रक आमने-सामने से टकरा गए। इस हादसे में दो बच्चों सहित भारतीय मूल के एक परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, हादसा मंगलवार को हाईवे 67 पर क्लेबर्न शहर के पास हुआ।

मृतकों की हुई पहचान

अधिकारी ने बताया कि वैन में एक ही परिवार के सात लोग सवार थे और उनमें केवल लोकेश पोटाबाथुला (43) नामक व्यक्ति की जान बची, वह गंभीर रूप से घायल है। डीपीएस ने बुधवार को वैन चालक की पहचान इरविंग के रुशिल बैरी (28) के रूप में की। उन्होंने अन्य मृतकों की पहचान नवीना पोटाबाथुला (36), नागेश्वरराव पोन्नाड (64), सीतामहालक्ष्मी पोन्नाडा (60), कार्तिक पोटाबाथुला (10) और निशिधा पोटाबाथुला (9) के रूप में की। महावाणिज्य दूतावास ने कहा कि बुजुर्ग व्यक्ति भारत से अपनी बेटी नवीना और पोते-पोती कार्तिक और निशिता से मिलने आए थे। डीपीएस जांचकर्ताओं ने बताया कि ट्रक काउंटी रोड 1119 के पास हाईवे 67 पर दक्षिण की ओर जा रहा था, वहीं वैन उसी क्षेत्र में उत्तर की ओर जा रही थी। उन्होंने बताया कि ट्रक में सवार 17 वर्षीय दो लड़कों को भी गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें फोर्ट बर्थ के अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है। घटना के बाद हाईवे 67 कई घंटों तक बंद रहा, लेकिन बाद में इसे यातायात के लिए खोल दिया गया। ये भी पढ़ें- Lee Sun-Kyun Death: ऑस्कर विनिंग फिल्म ‘पैरासाइट’ के एक्टर ली सुन-क्युन की मौत, सुसाइड नोट छोड़कर घर से लापता थे साउथ कोरियाई एक्टर
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts