Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’: अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने एक बार फिर पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। बड़े सैन्य हमलों और जवाबी कार्रवाई से हालात गंभीर होते जा रहे हैं।
 अमेरिका का बड़ा हमला, ईरान के 7 हजार ठिकानों को बनाया निशाना
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अमेरिका ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के 7 हजार से ज्यादा ठिकानों पर हमला करने का दावा किया है। इससे ईरान की सैन्य ताकत को भारी नुकसान हुआ है और पूरे क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

    हमले में 5 हजार पाउंड तक के बमों का इस्तेमाल

    रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका की सेना ने ‘ऑपरेशन एपिक फ्यूरी’ के तहत ईरान के कई अहम सैन्य ठिकानों पर बड़े हमले किए हैं। इन हमलों में 5 हजार पाउंड तक के भारी बमों का इस्तेमाल किया गया। बताया जा रहा है कि अब तक 7 हजार से ज्यादा ठिकानों को निशाना बनाया जा चुका है।

    मिसाइल, जहाज और ठिकाने हुए तबाह

    जानकारी के मुताबिक, इन हमलों में मिसाइल ठिकानों, हथियारों के गोदाम, समुद्री अड्डों और सुरंगों में बने ठिकानों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा कि 120 से ज्यादा जहाज और कई माइनलेयर भी इस कार्रवाई में नष्ट हुए हैं। वहीं, दावा किया जा रहा है कि ईरान की बैलिस्टिक मिसाइल बनाने की क्षमता को बड़ा नुकसान पहुंचा है और अब अमेरिका पर होने वाले हमलों में 90 प्रतिशत तक कमी आई है।

    ये भी पढ़ें: अर्जुन तेंदुलकर ने किया कुछ ऐसा, ऋषभ पंत भी रह गए दंग

    खाड़ी क्षेत्र में बढ़ा तनाव 

    इन हमलों के बाद पश्चिम एशिया में तनाव और बढ़ गया है। हाल ही में अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद हालात और गंभीर हो गए हैं। जवाब में ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में कई ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे तेल और एलपीजी सप्लाई पर असर पड़ा। इसके साथ ही होर्मुज स्ट्रेट को भी बंद कर दिया गया है। 

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts