अर्जुन तेंदुलकर ने किया कुछ ऐसा, ऋषभ पंत भी रह गए दंग

IPL 2026 से पहले अर्जुन तेंदुलकर का नया सफर और उनकी मेहनत क्रिकेट फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है। टीम बदलने के साथ ही उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें टिकी हैं।
अर्जुन तेंदुलकर ने किया कुछ ऐसा, ऋषभ पंत भी रह गए दंग
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    अर्जुन तेंदुलकर IPL 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलते नजर आएंगे। ऋषभ पंत के साथ उनकी प्रैक्टिस का वीडियो वायरल हो रहा है, जबकि उनके खेल और टेक्निक में उनके पिता सचिन तेंदुलकर की झलक दिखाई देती है।

    मुंबई इंडियंस से लखनऊ तक का सफर

    भारतीय क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के करियर में IPL 2026 एक बड़ा बदलाव लेकर आया है। अब तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे अर्जुन इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की टीम में नजर आएंगे। मिनी ऑक्शन में LSG ने उन्हें 30 लाख रुपये में बोली लगाकर खरीदा है। 

    ये भी पढ़ें: MP News : नीमच की तर्ज पर देश की हर मंडी में होगा 'मेडिसिनल डे'

    ऋषभ पंत संग प्रैक्टिस, वीडियो हुआ वायरल

    IPL सीजन से पहले अर्जुन का ऋषभ पंत के साथ प्रैक्टिस करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान पंत ने अर्जुन की मेहनत और लगन की तारीफ की। खास बात यह रही कि अर्जुन अपनी शादी के अगले ही दिन अभ्यास के लिए मैदान में पहुंच गए थे, जिस पर पंत ने हैरानी जताते हुए कहा कि यह उनके जुनून को दर्शाता है।

    Twitter Post

    भारी बल्ले से खेलना, पिता से मिली प्रेरणा

    अर्जुन तेंदुलकर अपने खेल के अंदाज को लेकर भी चर्चा में हैं। उन्होंने बताया कि- वह करीब 1220 ग्राम के भारी बल्ले का इस्तेमाल करते हैं, जिससे शॉट खेलने में बेहतर टाइमिंग मिलती है। यह स्किल उन्हें उनके पिता सचिन तेंदुलकर से विरासत में मिली है, जो अपने समय में 1300 ग्राम से ज्यादा वजन वाले बल्ले का उपयोग करते थे। अर्जुन का मानना है कि सही टाइमिंग के साथ भारी बल्ला गेंद को आसानी से बाउंड्री के पार पहुंचा सकता है।

    Rohit Sharma
    By Rohit Sharma

    पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

    Latest Posts