PlayBreaking News

अमेरिका का लगातार दूसरे दिन ईरान पर हमला :ट्रंंप बोले- देश दबाव बनाए रखेगा, होर्मुज फिर बंद

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों के बाद उसने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों के लिए बंद कर दिया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को खारिज किया है।
Follow on Google News
ट्रंंप बोले- देश दबाव बनाए रखेगा, होर्मुज फिर बंद

वॉशिंगटन डीसी/ तेहरान। अमेरिका ने गुरुवार सुबह ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर बड़े पैमाने पर हवाई और मिसाइल हमले किए। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान परमाणु समझौते पर बातचीत में लगातार देरी कर रहा है, इसलिए उस पर दबाव बनाए रखना जरूरी है। अमेरिकी सेना ने टॉमहॉक मिसाइलों और लड़ाकू विमानों की मदद से कई ठिकानों को निशाना बनाया। वहीं ईरान ने दावा किया है कि उसने जवाबी कार्रवाई में क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं।

अप्रैल में लागू हुआ था सीजफायर

अप्रैल 2026 में दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम (सीजफायर) लागू हुआ था, लेकिन हाल के दिनों में तनाव फिर बढ़ गया। बुधवार को अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य और रणनीतिक ठिकानों पर हमला किया था। इसके जवाब में ईरान ने अमेरिकी हितों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की चेतावनी दी थी। अब लगातार दूसरे दिन हुए अमेरिकी हमलों ने क्षेत्र में बड़े सैन्य टकराव की आशंका बढ़ा दी है।

यह भी पढ़ें: ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर हमला : बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें; मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव

कच्चा तेल 2 प्रतिशत महंगा

ईरान ने दावा किया है कि अमेरिकी हमलों के बाद उसने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों के लिए बंद कर दिया है। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने इस दावे को खारिज किया है। इस घोषणा के बाद वैश्विक तेल बाजार में उछाल देखने को मिला। कच्चा तेल 2 प्रतिशत महंगा हो गया और अब यह ब्रेंट क्रूड 95 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI क्रूड में भी करीब 3% की तेजी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स

1. जॉर्डन ने 5 ईरानी मिसाइलें गिराने का दावा किया

जॉर्डन की सेना ने कहा कि उसने अपनी हवाई सीमा की ओर बढ़ रही पांच ईरानी मिसाइलों को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। किसी नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

2. ईरान का अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा 

ईरानी मीडिया के अनुसार दक्षिणी ईरान के जाम इलाके में अमेरिकी ड्रोन को निशाना बनाया गया। अमेरिका ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

3. ओमान तट के पास ऑयल टैंकर में आग

एक तेल टैंकर पर हमले के बाद आग लग गई। जहाज पर 24 भारतीय समेत 28 क्रू मेंबर सवार थे। एक व्यक्ति की मौत और कुछ लोगों के लापता होने की खबर है।

4. रूस ने दोनों देशों से संयम बरतने की अपील की

मॉस्को ने अमेरिका और ईरान से सैन्य कार्रवाई रोककर बातचीत के जरिए समाधान निकालने की अपील की है।

5. कतर का प्रतिनिधिमंडल तेहरान पहुंचा

युद्ध के बीच कतर का प्रतिनिधिमंडर तेहरान पहुंचा है।

Breaking News

अमेरिकी हमले के बाद क्या स्थिति है?

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक ऑपरेशन पूरा हो चुका है। हमलों में ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, निगरानी नेटवर्क और कम्युनिकेशन सिस्टम को निशाना बनाया गया। अमेरिका का दावा है कि ये ठिकाने क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैनिकों और अंतरराष्ट्रीय जहाजों के लिए खतरा बन रहे थे। हालांकि ईरान ने कहा है कि वह हमलों का जवाब देना जारी रखेगा।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts