Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर हमला :बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें; मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव

IRGC के मुताबिक ये हमले हाल ही में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं। दरअसल, अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और निगरानी रडार ठिकानों पर कार्रवाई की थी।
बहरीन-कुवैत में दागीं मिसाइलें; मध्य पूर्व में फिर बढ़ा तनाव

तेहरान। मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने बुधवार को बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने दावा किया कि उसने अमेरिकी ठिकानों पर कुल 21 हमले किए हैं। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इस दावे को खारिज करते हुए कहा कि नुकसान को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है।

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान की कार्रवाई

IRGC के मुताबिक, ये हमले हाल ही में अमेरिका द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में किए गए हैं। दरअसल, अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर और निगरानी रडार ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इससे पहले होर्मुज के पास अमेरिकी सेना का AH-64 अपाचे हेलिकॉप्टर समुद्र में क्रैश हो गया था। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसके लिए ईरान को जिम्मेदार ठहराया था और जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी थी। हालांकि ईरान ने हेलिकॉप्टर गिराने की जिम्मेदारी नहीं ली है।

यह भी पढ़ें: 100 दिन, हजारों मौतें और तबाही... ईरान युद्ध ने दुनिया को कितना बदल दिया?

पिछले 24 घंटे के 5 बड़े घटनाक्रम

1. ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर हमला

ईरान ने बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में मौजूद अमेरिकी सैन्य अड्डों को निशाना बनाते हुए ड्रोन और मिसाइल हमले किए। IRGC ने 21 हमलों का दावा किया है।

2. अमेरिका की जवाबी एयर स्ट्राइक

होर्मुज स्ट्रेट के पास अपाचे हेलिकॉप्टर हादसे के बाद अमेरिकी सेना ने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, रडार और कमांड सेंटर पर हवाई हमले किए।

3. ट्रंप का 'पूरी जीत' वाला दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका ईरान के खिलाफ बढ़त बनाए हुए है और अगले दो हफ्तों में "टोटल विक्ट्री" का ऐलान कर सकता है।

4. इजराइल की नई चेतावनी

इजराइली सेना प्रमुख एयाल जामिर ने कहा कि हालिया कार्रवाई सिर्फ शुरुआत है। जरूरत पड़ने पर ईरान के खिलाफ और बड़े सैन्य अभियान चलाए जाएंगे।

5. बहरीन ने नाकाम किए ईरानी हमले

बहरीन ने दावा किया कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरान की मिसाइलों और ड्रोन को मार गिराया। देश ने नागरिकों को अलर्ट रहने की सलाह भी जारी की है।

Breaking News

कुवैत और बहरीन क्यों बने निशाना?

विशेषज्ञों के अनुसार कुवैत में करीब 13 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात हैं और यह फारस की खाड़ी का एक महत्वपूर्ण रणनीतिक केंद्र है। ईरान को आशंका है कि अमेरिका उसके खिलाफ सैन्य अभियानों में इन ठिकानों का इस्तेमाल कर सकता है। इसी वजह से कुवैत को निशाना बनाया गया।

उधर बहरीन ने दावा किया है कि उसके एयर डिफेंस सिस्टम ने ईरानी मिसाइलों और ड्रोन को सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। बहरीन ने आरोप लगाया कि ईरान ने नागरिक इलाकों को भी निशाना बनाने की कोशिश की। सेना ने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध मलबे की जानकारी तुरंत प्रशासन को देने की अपील की है। इस घटनाक्रम के बाद पूरे मध्य पूर्व में सुरक्षा अलर्ट बढ़ा दिया गया है और क्षेत्रीय संघर्ष के और गहराने की आशंका जताई जा रही है।

Aakash Waghmare
By Aakash Waghmare

आकाश वाघमारे | MCU, भोपाल से स्नातक और फिर मास्टर्स | मल्टीमीडिया प्रोड्यूसर के तौर पर 3 वर्षों का क...Read More

Latest Posts