US- Iran War :ईरान के सामने अमेरिका की 5 बड़ी शर्तें, जवाब में खाड़ी देश ने कहीं ये बड़ी बात

अमेरिका ने ईरान से युद्ध रूकवाने के लिए 5 बड़ी शर्तें रखी है, यह दावा ईरान की फार्स न्यूज एजेंसी ने किया है। जिसकी रिपोर्ट भी सामने आई है इसमें कहा गया कि अमेरिका ईरान को ड्रोन अटैक और हमलों से हुए नुकसान के लिए कोई मुआवजा नहीं देगा। इसके साथ अमेरिका ने 400 किलोग्राम एनरिच्ड यूरेनियम को अमेरिका को सौंपने के लिए कहा है।
पूर्व IRGC कमांडर - हमारी सेना ट्रिगर पर अंगुली रखी है
ईरानी सुप्रीम लीडर के सलाहकार और पूर्व IRGC कमांडर मोहसिन रेजाई ने कहा है कि अगर अमेरिका ने ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी नहीं हटाई, तो ओमान सागर अमेरिकी सेना की कब्रगाह बन सकता है। ईरानी सरकारी टीवी से बातचीत में रेजाई ने अमेरिकी कार्रवाई को युद्ध जैसी हरकत” बताया। उन्होंने कहा कि तेहरान को इसका जवाब देने का पूरा अधिकार है। रेजाई के मुताबिक, “हमारी सेना ट्रिगर पर उंगली रखे बैठी है, लेकिन कूटनीतिक कोशिशें भी जारी हैं।
ट्रंप की ईरान को नई धमकी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान पर दबाव बढ़ा दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर ईरान ने जल्द समझौता नहीं किया तो उसके पास कुछ भी नहीं बचेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर लिखा कि “ईरान के लिए घड़ी तेजी से चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका चाहता है कि ईरान
- 400 किलो समृद्ध यूरेनियम सौंप दे
- सिर्फ एक परमाणु सुविधा चालू रखे
- परमाणु कार्यक्रम पर लंबी रोक लगाए
ईरान का जवाब इन शर्तों पर करेगा बातचीत
- क्षेत्र में सैन्य कार्रवाई रुके
- अमेरिकी प्रतिबंध हटाए जाएं
- फ्रीज की गई संपत्तियां वापस दी जाएं
- ईरानी राष्ट्रपति मसूद पजशेकेयिना ने अमेरिका और इजराइल पर ईरान को अस्थिर करने की कोशिश का आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें: अमेरिका में एयर शो के दौरान हादसा : आपस में टकराएं दो फाइटर जेट, 4 क्रू मेंबर्स सुरक्षित निकले
पढ़ें पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स
1. UAE के न्यूक्लियर प्लांट पर ड्रोन हमला
संयुक्त अरब अमीरात के बराका परमाणु ऊर्जा संयंत्र के बाहर ड्रोन हमला हुआ। शुरुआती जांच में ईरान पर शक जताया गया है। हमले के बाद प्लांट के बाहर आग लग गई। हालांकि रेडिएशन सिस्टम सुरक्षित बताया गया है।
2. होर्मुज पार कर भारत पहुंचे LPG जहाज
तनाव के बीच 15 LPG जहाज सुरक्षित होर्मुज स्ट्रेट पार कर भारत पहुंचे हैं। मार्शल आइलैंड्स के झंडे वाला टैंकर ‘सिमी’ 20 हजार टन गैस लेकर कांडला पोर्ट पहुंचा।
3. भारत ने दिया बड़ा बयान
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीष ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट में कॉमर्शियल शिपिंग रोकना अस्वीकार्य है। भारत ने समुद्री व्यापार की सुरक्षा पर जोर दिया।
4. लेबनान में हमले जारी
सीजफायर की कोशिशों के बावजूद इजराइल ने दक्षिणी लेबनान में 30 से ज्यादा हवाई हमले किए। हजारों लोग इलाके से पलायन कर रहे हैं।
5. ईरान में लड़कियों को AK-47 ट्रेनिंग
तनाव बढ़ने के बीच ईरान में युवा लड़कियों को AK-47 असॉल्ट राइफल चलाने और असेंबल करने की ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
क्या है सबसे बड़ा खतरा?
सबसे ज्यादा चिंता होर्मुज स्ट्रेट और ओमान सागर को लेकर है। दुनिया के बड़े हिस्से का तेल और गैस व्यापार इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यहां सैन्य टकराव बढ़ता है तो:
- तेल की कीमतों में भारी उछाल आ सकता है
- वैश्विक सप्लाई चेन प्रभावित हो सकती है
- भारत समेत कई देशों पर आर्थिक असर पड़ सकता है
- मध्य पूर्व में बड़ा युद्ध छिड़ने का खतरा बढ़ सकता है











