Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

America News : ब्रुकलिन स्टेशन पर चाकू लेकर घूम रहा था शख्स, पुलिस ने की गोलीबारी, 4 लोग घायल, अफरा-तफरी मची

Follow on Google News
America News : ब्रुकलिन स्टेशन पर चाकू लेकर घूम रहा था शख्स, पुलिस ने की गोलीबारी, 4 लोग घायल, अफरा-तफरी मची
न्यूयॉर्क। अमेरिका के ब्रुकलिन स्टेशन पर अधिकारियों ने चाकू लेकर घूम रहे एक संदिग्ध को काबू में करने के लिए गोलीबारी की। संदिग्ध पर की गई गोलीबारी में अनजाने में यात्रियों को भी गोलियां लग गईं। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना में संदिग्ध व्यक्ति, एक पुलिस अधिकारी समेत दो अन्य लोग घायल हो गए। किराया नहीं चुकाने को लेकर पुलिस अधिकारियों ने जब व्यक्ति को रोका तो उसने अधिकारियों की ओर चाकू दिखाकर उन्हें धमकी दी। अधिकारियों ने बताया कि 49 वर्षीय एक यात्री को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। गोली व्यक्ति के सिर में लगी है।

गोलीबारी में दहशत में यात्री

एक यात्री द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में गोलीबारी के दौरान दहशत में यात्री इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। जब पुलिस घायलों की मदद के लिए पहुंची तो अचानक एक पुलिसकर्मी को एहसास हुआ कि उसे भी गोली लग गई है। अंतरिम पुलिस आयुक्त थॉमस डोनलॉन ने मामले में गहन जांच का वादा किया और घटना के लिए पूरी तरह से आरोपी को जिम्मेदार ठहराया। डोनलॉन सिर्फ शुक्रवार के लिए पुलिस आयुक्त का कार्यभार संभाल रहे थे। विभाग के प्रमुख जेफ्री मैड्रे ने कहा- घटना सटर एवेन्यू स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दोपहर तीन बजे के बाद हुई।

किराया नहीं देने पर संदिग्ध को रोका

अधिकारियों ने जब किराया नहीं चुकाने को लेकर संदिग्ध को रोका तो उसने उनकी ओर चाकू लहराया। उसने अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि अगर उन्होंने उसका पीछा करना नहीं छोड़ा तो वह उन सभी मार डालेगा। अधिकारियों ने बताया कि 37 वर्षीय व्यक्ति को निशाना बनाकर कई बार गोलियां चलाई गईं, लेकिन वे उसे पकड़ नहीं पा रहे थे। आखिरकार पुलिस की गोली लगने से व्यक्ति घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत स्थिर है। इस घटना में 26 वर्षीय एक महिला भी घायल हुई है।
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts