अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। आयोवा के डेस मोइनेस में स्थित एक स्कूल में गोलीबारी की घटना सामने आई है। इस दौरान दो छात्रों की मौत हो गई है। जबकि एक शिक्षक घायल हो गया है। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल शिक्षक को में भर्ती कराया गया है।
3 संदिग्ध गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, डेस मोइनेस स्कूल में शुरू होने वाले एक शैक्षणिक कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है। पुलिस के हवाले से बताया गया है कि गोलीबारी की घटना में तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है।
https://twitter.com/ANI/status/1617637280453373952?t=mDstdYWWbcRPsw7RMc4M_w&s=08
अस्पताल में हुई छात्रों की मौत
पुलिस के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 1 बजे की एक घटना बताई जा रही है। इस गोलीबारी की घटना में 2 छात्रों को गोली लगी, जिसके बाद अधिकारियों ने छात्रों को सीपीआर दिया। लेकिन इलाज के दौरान दोनों छात्रों ने दम तोड़ दिया।