Amarwara By Election Result 2024 : अमरवाड़ा में खिला कमल, भाजपा 3252 वोटों से जीती; आखिरी के तीन राउंड में पलटी बाजी

छिंदवाड़ा। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा कैंडिडेट कमलेश शाह 3252 वोटों से जीत गए। पीजी कॉलेज में हुई काउंटिंग में काफी उलटफेर होते नजर आए। पहले तीन राउंड तक भाजपा आगे रही, फिर 17वें राउंड तक कांग्रेस के धीरन शाह लीड बनाए हुए थे। उसके बाद फिर बाजी पलटी और आखिरी के तीन राउंड में भाजपा को लगातार बढ़त मिली। कांग्रेस ने दो राउंड की काउंटिंग में गड़बड़ी की आशंका जताई। कांग्रेस समर्थकों ने रिकाउंटिंग की मांग की है।
332 मतदान केंद्रों पर हुई वोटिंग के लिए 17 टेबल लगाई गईं थीं। कुल 20 राउंड में मतों की गिनती हुई। सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती की गई। अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव के लिए 10 जुलाई, 2024 को वोटिंग हुई थी।
20 राउंड में हुई काउंटिंग
- पहले राउंड में भाजपा के कमलेश शाह 1761 वोटों से आगे रहे।
- दूसरे राउंड में भाजपा के कमलेश शाह को 2731 वोट की बढ़त मिली।
- तीसरे राउंड में भाजपा के कमलेश शाह 5027 वोटों से आगे रहे।
- चौथे राउंड में भी भाजपा को लीड, कमलेश शाह को 2230 वोटों की बढ़त।
- पांचवे राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी हुए आगे, 918 वोटों की लीड।
- छठे राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4048 वोटों से आगे, भाजपा के कमलेश शाह पिछड़े।
- सातवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4541 वोटों से आगे।
- आठवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2914 वोटों से आगे।
- नौवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 3761 वोटों से आगे।
- दसवें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 5634 वोटों से आगे।
- 11वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 6759 वोटों से आगे।
- 12वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 7709 वोटों से आगे।
- 13वें राउंड में कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 5122 वोटों से आगे, लीड घटी।
- 14 वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2975 वोटों से आगे।
- 15वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 4010 वोटों से आगे।
- 16वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2829 वोटों से आगे।
- 17वें राउंड के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह 2069 वोटों से आगे।
- 18वें राउंड के बाद फिर पलटी बाजी, BJP प्रत्याशी कमलेश शाह कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह से 713 वोटों से आगे निकले।
- 19वें राउंड के बाद भाजपा के कमलेश शाह 1747 वोटों से आगे। 17वें राउंड तक आगे थे कांग्रेस प्रत्याशी धीरन शाह।
- 20वें राउंड में 3252 वोटों से जीते BJP के कमलेश शाह। कमलेश को 83036 और कांग्रेस के धीरेन शाह को मिले 79784 वोट।
पहले तीन राउंड में भाजपा को बढ़त
पहले राउंड में भाजपा के कमलेश शाह 1761 वोटों से आगे रहे। दूसरे राउंड में 2731 वोट की बढ़त मिली। तीसरे राउंड में 5027 वोटों से आगे रहे। चौथे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी लीड लिए हुए हैं। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के धीरन शाह हैं।




















