Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

UP में जज भी सुरक्षित नहीं...! हथियारबंद बदमाशों ने कार का पीछा कर घेरा, पुलिस चौकी पर रुककर बचाई जान, गैंगस्टर को सुनाई थी उम्रकैद की सजा

Follow on Google News
UP में जज भी सुरक्षित नहीं...! हथियारबंद बदमाशों ने कार का पीछा कर घेरा, पुलिस चौकी पर रुककर बचाई जान, गैंगस्टर को सुनाई थी उम्रकैद की सजा
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश में बदमाशों के हौसले बुलंद होते नजर आ रहे हैं। यहां अलीगढ़ में पश्चिम यूपी के कुख्यात गैंगस्टर सुंदर भाटी को उम्रकैद की सजा सुनाने वाले जज को हाईवे पर बदमाशों ने घेर लिया। बोलेरो सवार 5 बदमाशों ने जज की कार का पीछा कर उसे रोकने की कोशिश की। फर्रुखाबाद में विशेष न्यायाधीश अनिल कुमार ने बचकर निकलने की कोशिश की तो बदमाशों ने कई बार असलहा दिखाकर उन्हें धमकी दी। इसी बीच, जज ने अलीगढ़ की सोफा पुलिस चौकी पर रुक कर खुद को बचाया। वहीं पुलिस चौकी देख बदमाश मौके से भाग गए।

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, घटना 29 अक्टूबर की शाम करीब 8 बजे की है। जज अनिल कुमार फर्रुखाबाद से नोएडा स्थित अपने घर जा रहे थे। वह यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाने के लिए जट्टारी की ओर जा रहे थे, इसी दौरान सफेद रंग की बोलेरो UP 81-7882 सवार बदमाशों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। जज किसी तरह से बचकर निकल गए। इसके बाद कई बार उनकी कार को रोकने की कोशिश की गई। FIR के मुताबिक, कार सवार बदमाशों ने असलहे लहराते हुए गाली-गलौज की और धमकी भी दी। बदमाशों ने सोफा पुलिस चौकी तक उनका पीछा किया। जज ने जैसे ही अपनी गाड़ी सोफा पुलिस चौकी के सामने रोकी तो बदमाश वहां से भाग गए। जज ने इस मामले में चौकी इंचार्ज सोफा और SSP के PRO को सूचना दी। फोन पर खैर थाना प्रभारी निरीक्षक डीके सिसोदिया को भी सूचना दी। वहीं 8 नवंबर को 5 अज्ञात बदमाशों के खिलाफ खैर थाने में मामला दर्ज करवाया।

सुंदर भाटी गैंग पर हमले का शक

जानकारी के मुताबिक, जज अनिल ने आशंका जताई है कि उनपर हमला करने की कोशिश सुंदर भाटी और उसके गैंग के लोगों ने की होगी। दरअसल, 2021 में नोएडा में जज रहते हुए उन्होंने सुंदर भाटी और उसके गैंग के सदस्यों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शक है कि, उसका बदला लेने के लिए उनपर हमला करने की साजिश रची गई होगी। वहीं सुंदर भाटी हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 अक्टूबर को सोनभद्र जेल से रिहा हो गया है। जिसके 6 दिन बाद 29 अक्टूबर को जज का पीछा किए जाने की घटना हुई। ये भी पढ़ें- देश के 51वें चीफ जस्टिस बने जस्टिस संजीव खन्ना, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ; छह महीने का रहेगा कार्यकाल
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts