Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

'Animal' का बंपर कलेक्शन देख आलिया ने लुटाया रणबीर पर प्यार, राहा ने रखा अपना पहला कदम, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें

Follow on Google News
'Animal' का बंपर कलेक्शन देख आलिया ने लुटाया रणबीर पर प्यार, राहा ने रखा अपना पहला कदम, एक्ट्रेस ने शेयर की अनदेखी तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क। फिल्म एनिमल के अच्छी शुरुआत होते ही आलिया भट्ट ने अपने स्टार हसबैंड रणबीर कपूर पर प्यार लुटाया है। गंगूबाई (आलिया) ने रणबीर और बेटी राहा की एक फोटो शेयर करते हुए पति के लिए एक दिल छू लेने वाला पोस्ट शेयर किया है। यह पोस्ट रणबीर के लिए उनके प्यार को साफ झलकाता है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने यह भी बताया कि आज उनकी बेटी राहा ने अपना पहला कदम रखा है।

रणबीर के लिए लिखा खास नोट

रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल 1 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। एक्टर ने फिल्म में अपने शानदार प्रदर्शन से काफी ध्यान आकर्षित किया। ऐसा लगता है कि उनकी पत्नी आलिया भट्ट भी स्टार के काम से हैरान रह गईं। क्योंकि, शेयर पोस्ट में उन्होंने एक्टर के ‘धैर्य’ की तारीफ की है। आलिया ने कैप्शन में लिखा, "उस हर चीज के लिए जो आप ऑन और ऑफ कैमरे में हैं..., धैर्य, शांति और प्यार के लिए जो आप अपने क्राफ्ट को देते हैं और उस इंसान के लिए जो आप अपनी फैमिली के लिए हैं..., एक कलाकार के रूप में इतनी बड़ी प्रगति करने के लिए।

राहा ने रखा पहला कदम

आगे एक्ट्रेस ने यह भी शेयर किया कि आज उनकी बेटी राहा ने अपना पहला कदम लिया है। एक्ट्रेस ने लिखा- हमारी बेटी को आज अपना पहला कदम उठाने के लिए बधाई हो। साथ ही रणबीर की एक्टिंग की तारीफ करते हुए आलिया ने लिखा, अपनी परफॉर्मेंस से हमें पूरी तरह हैरान करने के लिए..., ऊपर सभी बातों को इतना आसान बनाने के लिए..., बधाई हो मेरे नॉट सो लिटिल एनिमल।"

बेटी राहा को बुक पढ़ाते दिखे रणबीर

आलिया भट्ट ने अपने पति रणबीर कपूर की तारीफ में सोशल मीडिया पर जो पोस्ट शेयर किया है उसमें एक तस्वीर में रणबीर को अपने फैंस का अभिवादन करते हुए देखे जा सकते हैं। वहीं, एक फोटो में एनिमल एक्टर को अपनी परी राहा को 'आई लव डैड' नाम की बुक पढ़ाते भी देखा जा सकता हैं। इस फोटो में राहा अपने पापा की गोद में सर रखकर लेटी हुई हैं।

एनिमल बनीं रणबीर कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म

डोमेस्टिक लेवेल पर 61 करोड़ रुपए की कमाई कर एनिमल रणबीर कपूर के करियर की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बन गई है। एनिमल ने शाहरुख खान की 'पठान' और 'गदर 2' जैसी मेगा-ब्लॉकबस्टर फिल्मों के शुरुआती दिन के कलेक्शन को भी पछाड़ दिया है। फिल्म ने अभी तक 116 करोड़ बंपर का वर्ल्ड वाइड कलेक्शन कर लिया है।

कपल के बारे में...

कपल ने 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 14 अप्रैल 2022 को शादी की थी। 2017 में फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ के सेट पर दोनों की पहली मुलाकात हुई। जिसके बाद कपल ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। कपल ने शादी के 4 महीने बाद 27 जून को प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। जिसके बाद 6 नबंवर 2022 को आलिया ने बेटी राहा को जन्म दिया। (इनपुट – सोनाली राय) ये भी पढ़ें- Animal ने बॉक्स ऑफिस पर तोड़े रिकॉर्ड… गदर 2, टाइगर 3, पठान को छोड़ा पीछे; जानें पहले दिन कितना हुआ कलेक्शन
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts