अजित डोभाल तीसरी बार बने NSA, पीके मिश्रा बने रहेंगे प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में अजीत डोभाल को लागतार तीसरी बार राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) बनाया गया है। वे एक बार फिर इसी पद पर बने रहेंगे। वहीं रिटायर्ड आईएएस अधिकारी पीके मिश्रा को प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति प्रधानमंत्री के कार्यालय में की गई है। साथ ही उनके कार्यकाल के दौरान उन्हें वरीयता तालिका में कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जाएगा। अमित खरे और तरूण कपूर भी अगले आदेश तक पीएम मोदी के सलाहकार के रूप में बने रहेंगे।
बता दें कि अजीत डोभाल और पीके मिश्रा का कार्यकाल पीएम नरेंद्र मोदी के साथ ही पूरा होगा। इस बाबत एक लेटर जारी कर कहा गया है कि कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने अजीत डोभाल को एनएसए के रूप में नियुक्ति दी है। बता दें कि 10 जून से यह आदेश प्रभावी होगा।





















