Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

‘नागिन 7’ में AI सीन पर फैंस नाराज!प्रोड्यूसर ने ट्रोल्स को दिया मजेदार जवाब

AI के ज्यादा इस्तेमाल को लेकर ‘नागिन 7’ इस वक्त जबरदस्त विवाद में घिर गया है। सोशल मीडिया पर फैंस शो के VFX और AI सीन को लेकर खुलकर नाराजगी जता रहे हैं और पुराने सीजन्स जैसा जादू गायब होने की बात कर रहे हैं।
प्रोड्यूसर ने ट्रोल्स को दिया मजेदार जवाब
social media
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    टीवी शो ‘नागिन 7’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दर्शकों का कहना है कि शो में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे VFX और सीन अजीब लग रहे हैं। जैसे ड्रैगन, उड़ते हुए विजुअल्स और बड़े-बड़े एक्शन मोमेंट्स दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आए। कई फैंस ने यह भी कहा कि शो का पुराना आकर्षण अब कम होता दिख रहा है।

    एकता कपूर ने ट्रोलिंग पर दिया मजेदार जवाब

    ट्रोलिंग के बीच प्रोड्यूसर एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो के जरिए प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्हें AI एपिसोड्स के लिए काफी नफरत मिल रही है।

    यह भी पढ़ें: आदित्य धर 'बॉक्स ऑफिस का बाप'! रजनीकांत ने देखी ‘Dhurandhar 2’, बोले- हर भारतीय जरूर देखे!

    उन्होंने आगे हंसते हुए यह भी कहा कि कुछ फैसले टीम के थे, लेकिन अंत में स्वीकार किया कि ड्रैगन और बड़े सीन का आइडिया उनका ही था। उन्होंने आगे कहा 'मुझे चाहिए ड्रैगन, प्लेन बिना बजट के।'

    शो की कास्ट और कहानी

    ‘नागिन 7’ में एकता कपूर मुख्य नागिन की भूमिका निभा रही हैं, जबकि नामिक पॉल और कनिका मान भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं। तीनों कलाकारों की परफॉर्मेंस को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। शो की कहानी एक शेप-शिफ्टिंग नागिन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने परिवार की मौत का बदला लेने के साथ-साथ दुनिया को एक खतरनाक ड्रैगन से बचाने की कोशिश करती है।

    ये भी पढ़ें: डीपफेक का बढ़ता खेल: फैमिली कोर्ट में उलझ रहे केस, 4 शहरों में 481 मामले लंबित

    अक्षय कुमार की एंट्री की चर्चा

    खबरें हैं कि शो में अक्षय कुमार की एंट्री हो सकती है, जहां वह महानाग के किरदार में नजर आ सकते हैं। माना जा रहा है कि यह एंट्री उनकी आने वाली फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक खास रणनीति का हिस्सा है, जिसे खुद एकता कपूर भी प्रोड्यूस कर रही हैं।

    ‘नागिन 7’ इस वक्त एक दिलचस्प मोड़ पर खड़ा है। एक तरफ मेकर्स नई टेक्नोलॉजी और बड़े विजन के साथ एक्सपेरिमेंट कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ दर्शक पुराने फील और इमोशन की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि आने वाले एपिसोड्स में मेकर्स इस फीडबैक को कैसे इस्तेमाल करते हैं।

    Garima Vishwakarma
    By Garima Vishwakarma

    गरिमा विश्वकर्मा | People’s Institute of Media Studies से B.Sc. Electronic Media की डिग्री | पत्रकार...

    Latest Posts