Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

राखी गिफ्ट्स में पसंद बने एयरफ्रायर, वीगन जिम बैग और गारमेंट स्टीमर

Follow on Google News
राखी गिफ्ट्स में पसंद बने एयरफ्रायर, वीगन जिम बैग और गारमेंट स्टीमर

राखी गिफ्ट्स को लेकर रक्षाबंधन वाले दिन तक खरीदारी चलती रहती है इसलिए अभी तक अगर आपने अपनी बहन के लिए गिफ्ट नहीं लिया है तो आज भी मौका है। गिफ्ट्स को लेकर कंफ्यूजन दूर करने के लिए कुछ यूटिलिटी गिफ्ट्स मार्केट में हैं जो कि इस समय ट्रेंड में भी हैं और जरूरत के भी हैं। यदि आपकी बहन जिम या योगा क्लास जाती हैं तो उन्हें डिजाइनर डफल बैग गिफ्ट कर सकते हैं और यदि वे ट्रेवल करना पसंद करती हैं तो ब्राइट कलर का ट्रॉली बैग गिफ्ट किया जा सकता है, इस तरह के बैग अब कॉम्बो में अलग-अलग साइज में एक साथ आ रहे हैं। साथ ही 20 घंटे प्लेबैक वाले एयरपॉड्स गिफ्ट कर सकते हैं जिसमें एचडी साउंड मिलता है। यही वजह है कि मार्केट और ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर राखी गिफ्ट में इस तरह के आइटम्स को प्रमोट किया जा रहा है।

विविंग स्टाइल लैपटॉप बैग

अपनी बहन को राखी के मौके पर डिजाइनर लैपटॉप बैग दे सकते हैं जो कि उन्हें जरूर पसंद आएगा। विविंग स्टाइल के बैग इन दिनों ड्रेसेस से साथ टीमअप करके कैरी किए जा रहे हैं। इस तरह के बैग्स की कीमत 2500 रुपए से शुरू होती है।

20 घंटे प्लेबैक वाले एयरपॉड्स

एयरपॉड्स सभी की जरूरत होते हैं तो राखी पर यह एक अच्छा गिफ्ट हो सकता है। ब्राइट कलर्स में 20 घंटे के प्लेबैक वाले एचडी साउंड वाले वायरलैस पॉड्स गिफ्ट कर सकते हैं। इनकी कीमत 2199 रुपए है।

लेस फैट के लिए एयरफ्रायर

अगर आपकी बहन कैलोरी कॉन्शियस हैं तो एयरफ्रायर उनके लिए अच्छा गिफ्ट साबित हो सकता है। इसमें फूड आइटम को बेक, ग्रिल और रोस्ट किया जा सकता है। इसकी कीमत 5000 रुपए से शुरू होती है।

गारमेंट स्टीमर का तोहफा

गारमेंट स्टीमर बहुत काम का गिफ्ट है जिसमें कपड़ों को हैंगर पर ही आयरन किया जा सकता है। यह कंफर्टेबल रिस्ट मूवमेंट के साथ आती है और सभी तरह के फेब्रिक पर इस्तेमाल की जा सकती है। इसकी कीमत 3500 रुपए से शुरू होती है।

वीगन डफल बैग

वीगन लेदर से बना डफल बैग गिफ्ट कर सकते हैं यदि बहन जिम जा रही हैं या जाने वाली हैं। इसमें दोनों साइड अलग तरह के प्रिंट दिए गए हैं जिससे डिजाइन हटकर दिखता है। इसकी कीमत 3999 रुपए से शुरू होती है।

Javedakhtar Ansari
By Javedakhtar Ansari

Latest Posts