Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में एअर इंडिया की पायलट ने किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

Follow on Google News
मुंबई में एअर इंडिया की पायलट ने किया सुसाइड, बॉयफ्रेंड अरेस्ट

मुंबई। मुंबई के पवई इलाके में एअर इंडिया की महिला पायलट सृष्टि तुली (25) ने आत्महत्या कर ली। सृष्टि की मौत के मामले में उसके बॉयफ्रेंड आदित्य पंडित (27) को अरेस्ट किया है। युवती के परिजनों ने उसके खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि आरोपी उससे बुरा बर्ताव करता था। वह उस पर सार्वजनिक तौर पर चिल्लाता था। नॉनवेज भी नहीं खाने देता था। तुली उससे बहुत प्यार करती थी, लेकिन बुरे बर्ताव से वह तंग आ गई थी।

गोरखपुर की पहली महिला पायलट थी सृष्टि

सृष्टि तुली गोरखपुर की पहली महिला पायलट थी, उसे यूपी के सीएम भी सम्मानित कर चुके थे। तुली आर्मी फैमिली से थी। उसके दादा 1971 की भारत-पाक जंग में शहीद हुए थे। चाचा भी सेना में रह चुके हैं। वहीं आरोपी को 4 दिन की रिमांड पर लिया गया है। सृष्टि के फोन को जांच के लिए लैब भेजा गया है।

People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts