PlayBreaking News

एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर तकनीकी खराबी : केबिन में आ रही थी जलने की गंध, जांच के बाद मिली उड़ान की अनुमति

Follow on Google News
एअर इंडिया की फ्लाइट में फिर तकनीकी खराबी : केबिन में आ रही थी जलने की गंध, जांच के बाद मिली उड़ान की अनुमति

नई दिल्ली। एअर इंडिया की मुंबई से चेन्नई जा रही फ्लाइट AI639 में उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद केबिन के अंदर जलने जैसी गंध महसूस की गई। क्रू मेंबर्स ने एहतियात बरतते हुए फ्लाइट को तुरंत वापस मुंबई एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि विमान सुरक्षित रूप से लैंड हुआ और सभी यात्रियों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बाद में यात्रियों को दूसरे विमान से भेजने की व्यवस्था की गई। ग्राउंड स्टाफ ने यात्रियों को हर संभव सहायता मुहैया कराई।

जांच के बाद मिली उड़ान की अनुमति

इसी दिन एअर इंडिया की एक और फ्लाइट में “नॉन-स्पेसिफिक सिक्योरिटी अलर्ट” यानी अस्पष्ट सुरक्षा खतरे की सूचना मिली। जांच एजेंसियों द्वारा सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार जांच की गई। जांच के बाद विमान को अगली उड़ान के लिए हरी झंडी दी गई।

हालांकि, प्रवक्ता ने यह स्पष्ट नहीं किया कि यह फ्लाइट कहां से कहां जा रही थी। उन्होंने सिर्फ यह बताया कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दिल्ली-जम्मू फ्लाइट में तकनीकी खामी

27 जून को ही दिल्ली से जम्मू जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX2564 में भी तकनीकी खामी सामने आई। फ्लाइट को सुबह 10:40 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन यह 11:04 बजे रवाना हुई। जम्मू में दोपहर 12:05 बजे लैंडिंग की उम्मीद थी, लेकिन टेक्निकल दिक्कत आने पर फ्लाइट को बीच में ही दिल्ली वापस मोड़ दिया गया।

विमान एयरबस A320 था। यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई। एअर इंडिया ने घटना पर खेद जताया और असुविधा के लिए माफी मांगी।

दिल्ली-अमृतसर फ्लाइट में यात्री ने किया हंगामा

शनिवार को दिल्ली से अमृतसर जा रही एक फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे यात्री को गाली देना शुरू कर दिया। लैंडिंग से पहले दोनों यात्रियों में विवाद इतना बढ़ गया कि क्रू मेंबर्स को हस्तक्षेप करना पड़ा। पीड़ित यात्री ने शिकायत की, जिसके बाद आरोपी को एयरपोर्ट सिक्योरिटी के हवाले कर दिया गया।

कर्मचारियों की वायरल पार्टी का वीडियो

12 जून को अहमदाबाद से लंदन जा रही एअर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे में 241 यात्रियों की मौत हुई थी। इस घटना के 8 दिन बाद AISATS (एअर इंडिया की ग्राउंड हैंडलिंग यूनिट) के कुछ कर्मचारियों का पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ।

कंपनी ने इसे अनुशासनहीनता माना और चार कर्मचारियों से इस्तीफा मांगा है। बयान में कहा गया, “हम मृतकों के परिवारों के साथ पूरी संवेदना रखते हैं। ऐसा व्यवहार कंपनी की नीति के खिलाफ है।”

लगातार सामने आ रही घटनाएं

हाल के दिनों में एअर इंडिया से जुड़ी तकनीकी खराबियों, सुरक्षा अलर्ट और असामान्य घटनाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यात्रियों में अब भरोसे को लेकर सवाल उठने लगे हैं। कंपनी की ओर से हर बार सफाई और व्यवस्था सुधारने की बात कही जाती है, लेकिन लगातार घटनाएं चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

सुरक्षा को लेकर एअर इंडिया की सफाई

प्रवक्ता ने कहा, “हमारी पहली प्राथमिकता यात्रियों और क्रू की सुरक्षा है। हर घटना की गहन जांच की जा रही है। हम सुनिश्चित कर रहे हैं कि भविष्य में इस तरह की कोई घटना न हो।”

Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

नई दिल्ली
--°
बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
Source:AccuWeather
icon

Latest Posts