Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

होने वाला है बड़ा हमला, 1 से 19 नवंबर तक ना करें ट्रैवल... आतंकी पन्नू ने Air India में विस्फोट की धमकी दी, कहा- सिख दंगे की 40वीं बरसी पर लेंगे बदला

Follow on Google News
होने वाला है बड़ा हमला, 1 से 19 नवंबर तक ना करें ट्रैवल... आतंकी पन्नू ने Air India में विस्फोट की धमकी दी, कहा- सिख दंगे की 40वीं बरसी पर लेंगे बदला
अमृतसर। अमेरिका में रह रहे सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने भारत को धमकी देते हुए प्लेन में विस्फोट की बात कही है। पन्नू ने वीडियो जारी कर एअर इंडिया में बम विस्फोट की धमकी दी है। उसने कहा कि, 1984 के सिख दंगों की 40वीं बरसी पर एअर इंडिया की फ्लाइट पर हमला हो सकता है। पन्नू ने पन्नू ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को 1 से 19 नवंबर तक एअर इंडिया में सफर न करने की सलाह दी है।

पन्नू ने क्या कहा

पन्नू ने कहा- ''नवंबर में 1984 में हुए सिख दंगे की 40वीं बरसी है। 1984 में 13 हजार से अधिक सिख, महिलाओं और बच्चों को मार दिया गया। आज भी दिल्ली में विधवा कॉलोनी है। ये पूरी घटना भारतीय हुकूमत के द्वारा की गई थी। विदेशों में यात्रा करने वाले लोग 1 से लेकर 19 नवंबर तक एअर इंडिया का बायकॉट करें। पायलट्स को धमकाया कि बोर्ड पर संदिग्ध बम हो सकता है।

पिछले साल भी दी थी इसी तरह की धमकी

पन्नू ने 4 नवंबर 2023 को भी एक वीडियो जारी दावा किया था कि, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम बदल दिया जाएगा और 19 नवंबर को यह बंद रहेगा। उसने एअर एंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी देते हुए कहा था कि, 19 नवंबर को एअर इंडिया की फ्लाइट में यात्रा न करें। ऐसा करने पर आपकी जान को खतरा हो सकता है। विमानों को उड़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद NIA ने उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 1208, 153ए और 506 तथा गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए), 1967 की धारा 10, 13, 16, 17, 18, 188 और 20 के तहत मामला दर्ज किया था।

क्या है ‘सिख फॉर जस्टिस’

‘सिख फॉर जस्टिस’ एक अलगाववादी संगठन है, जिसे साल 2007 में बनाया गया। भारत सरकार ने इसे प्रतिबंधित किया है। इसका मुखिया गुरपतवंत सिंह पन्नू है। अमेरिका से संचालित होने वाला यह संगठन भारत विरोधी गतिविधियों में संलिप्त है। इसके पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी इंटर सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) से तार जुड़े हैं। यह संगठन पंजाब में खालिस्तान बनाने की मांग करता है। SFJ अलगाववादी एजेंडे के तहत काम करता है।

2020 में आतंकी घोषित हुआ था पन्नू

भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के तहत पन्नू के संगठन पर बैन लगा दिया था। पन्नू पर साल 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए प्रोत्साहित करने के आरोप लगे हैं। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को आतंकी घोषित कर दिया था। 2020 में सरकार ने SFJ से जुड़े 40 से ज्यादा वेब पेज और यूट्यूब चैनलों को बैन कर दिया था। ये भी पढ़ें- संसद और लालकिला को बम से उड़ाने की धमकी, खालिस्तानी आतंकी पन्नू के संगठन ने सांसद वी शिवादासन को मैसेज किया
Manisha Dhanwani
By Manisha Dhanwani

मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

Latest Posts