अहमदाबाद विमान हादसा:पायलट की चूक या तकनीकी खराबी, एक साल बाद भी क्यों नहीं आई फाइनल रिपोर्ट ?

एयर इंडिया एआई-171 विमान हादसे को एक साल पूरा होने के बावजूद उसकी अंतिम जांच रिपोर्ट अब तक जारी नहीं हुई है। प्रारंभिक रिपोर्ट में तकनीकी पहलुओं की ओर संकेत मिले थे, लेकिन दुर्घटना की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
प्लेन क्रैश की पहली बरसी आज
12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई थी। विमान में कुल 242 यात्री और क्रू मेंबर सवार थे। उड़ान भरने के कुछ ही सेकंड बाद बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हो गया था, जिससे विमान में मौजूद 241 लोगों की जान चली गई।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: रायपुर की लेडी डॉन मुस्कान रात्रे जिला बदर: 20 से ज्यादा केस, 7 जिलों में 3 माह तक प्रवेश पर रोक।
241 यात्रियों समेत 260 लोगों की गई थी जान
हादसे में विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई थी, जबकि जमीन पर मौजूद 19 अन्य लोगों ने भी जान गंवाई थी। इस तरह कुल 260 लोगों की मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। एक साल बाद भी मृतकों के परिजन दुर्घटना के वास्तविक कारणों को जानने के लिए अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।
आखिर कौन जिम्मेदार ?
दुर्घटना की जांच कर रही एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे के एक महीने बाद प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि विमान के दोनों इंजन से जुड़े फ्यूल स्विच रन मोड से कट मोड में चले गए थे। कॉकपिट रिकॉर्डिंग में फ्यूल स्विच को लेकर बातचीत भी हुई थी।
ये भी पढ़ें: CG NEWS: छत्तीसगढ़ में महंगी शराब बेचने पर बड़ा एक्शन: 4 आबकारी अधिकारी सस्पेंड, 8 को नोटिस।
एक साल बाद भी नहीं आई फाइनल रिपोर्ट
हादसे के एक साल बाद भी अंतिम जांच रिपोर्ट जारी नहीं हुई है। नागरिक उड्डयन मंत्रालय और जांच एजेंसी की ओर से रिपोर्ट की समयसीमा को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि केंद्रीय विमानन मंत्री ने संकेत दिए थे कि रिपोर्ट जल्द जारी की जाएगी, लेकिन अब तक इसे सार्वजनिक नहीं किया गया है।
अन्य विमान हादसों की रिपोर्ट भी लंबित
आंकड़ों के अनुसार हाल के वर्षों में कई विमान और हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं और गंभीर घटनाएं सामने आई हैं। बावजूद इसके, जांच एजेंसी की ओर से ज्यादातर मामलों की अंतिम रिपोर्ट जारी नहीं की गई है। इससे विमान सुरक्षा से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।












