🌤️
--Bhopal, India

PlayBreaking News

Raipur:रायपुर में भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी गिरफ्तार

सिविल लाइन इलाके में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन; घर के बाहर पुलिस बल तैनात, बीजेपी ने सावन में धार्मिक भावनाएं आहत करने का लगाया आरोप,रायपुर पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल नाम के व्यक्ति की ओर से भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की बात सामने आई। पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई।
Follow on Google News
रायपुर में भगवान शिव पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से बवाल, क्रिश्चियन फोरम पदाधिकारी गिरफ्तार

रायपुर: राजधानी रायपुर में भगवान शिव को लेकर सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद शुक्रवार को विवाद बढ़ गया। बीजेपी और छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। मामले में पुलिस ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार किया है। संवेदनशीलता को देखते हुए उनके घर के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें: Durg Bhilai: भिलाई ट्रिपल मर्डर पत्नी-बेटी समेत 3 हत्याओं में फांसी रद्द, अब आखिरी सांस तक जेल में रहेगा रवि शर्मा

सोशल मीडिया पोस्ट से शुरू हुआ विवाद

रायपुर पुलिस के मुताबिक, गुरुवार को सोशल मीडिया पर हंसराज गोयल नाम के व्यक्ति की ओर से भगवान शिव को लेकर कथित आपत्तिजनक पोस्ट किए जाने की बात सामने आई। पोस्ट सामने आने के बाद हिंदू संगठनों में नाराजगी बढ़ गई। बीजेपी ने मामले की शिकायत पुलिस से की और कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

/img/129/1786170050948

ये भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में सरकारी भर्ती का नया नियम लागू,अब हर साल अगस्त में आएगा भर्ती कैलेंडर, पूरी प्रक्रिया होगी ऑनलाइन

घर के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। इसके बाद छत्तीसगढ़ बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने क्रिश्चियन फोरम के पदाधिकारी अरुण पन्नालाल के घर के बाहर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस ने मौके पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी।

पुलिस ने अरुण पन्नालाल को किया गिरफ्तार

विवाद बढ़ने के बाद पुलिस ने अरुण पन्नालाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले से जुड़े सोशल मीडिया पोस्ट और पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

/img/129/1786170144851

ये भी पढ़ें: kanker: भालू के खौफ से गांव में बवाल,स्कूल बंद करने पर अड़े ग्रामीण, कलेक्टर-विधायक को मौके पर बुलाने की मांग

धार्मिक भावनाएं आहत करना बर्दाश्त नहीं

बीजेपी नेता अमित चिमनानी ने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना का पवित्र समय माना जाता है। ऐसे समय में भगवान शिव, शिवलिंग और सनातन धर्म के देवी-देवताओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करना श्रद्धालुओं की भावनाओं को आहत करने वाला है।उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

/img/129/1786170081756
/img/129/1786170076080

बजरंग दल ने लगाए गंभीर आरोप

छत्तीसगढ़ बजरंग दल के जिलाध्यक्ष योगेश सैनी ने भी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने अरुण पन्नालाल पर हिंदू आस्था का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने विदेशी फंडिंग और अवैध कब्जे से जुड़े आरोप भी लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। इन आरोपों को लेकर संबंधित पक्ष का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है।

/img/129/1786170067750

ये भी पढ़ें: Raipur: रायपुर नगर निगम में प्लेसमेंट कर्मचारियों की हड़ताल से काम ठप, जन्म-मृत्यु और मैरिज सर्टिफिकेट के लिए भटके सैकड़ों लोग

तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने अरुण पन्नालाल के घर के बाहर अतिरिक्त बल तैनात किया है। पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने।

PREM

मै People's Updates रायपुर,छग में CHIEF EDITOR के पद में कार्यरत हूँ।अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत...Read More

icon

Latest Posts