AIG प्रतिभा त्रिपाठी का हार्ट अटैक से निधन, इंदौर से चेकअप कराकर लौट रहीं थीं भोपाल

भोपाल। राजधानी के महिला सेल में पदस्थ AIG (असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) प्रतिभा त्रिपाठी की सोमवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। वे इंदौर से मेडिकल चेकअप कराकर भोपाल लौट रही थीं, तभी रास्ते में करीब 1 बजे उन्हें देवास जिले के सोनकच्छ के पास रास्ते में हार्ट अटैक आया, कार में मौजूद परिवार के सदस्य उनको लेकर सोनकच्छ के निजी अस्पताल पहुंचे, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका। डॉक्टरों ने मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया है। वे स्टेट पुलिस सर्विस 2008 बेच की थीं।





















