महाराष्ट्र के अहमदनगर में बड़ा हादसा : बिल्ली को बचाने के लिए बायोगैस चेंबर में उतरे छह लोग, दम घुटने से पांच की मौत; एक घायल

मुंबई। महाराष्ट्र के अहमदनगर में आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां वाडकी गांव में देर रात एक खंडर कुएं (बायोगैस गड्ढे के रूप में इस्तेमाल होने वाले) में गिरी एक बिल्ली को बचाने के प्रयास में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं एक गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतकों के शव बरामद कर लिए हैं।
https://twitter.com/ANI/status/1777936865192034591?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1777936865192034591%7Ctwgr%5E0b456f479c26ef74dadb34aa0459916e5968356a%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fhindi.latestly.com%2Fsocially%2Findia%2Fmajor-accident-in-ahmednagar-maharashtra-6-people-came-to-save-the-cat-that-fell-in-the-bio-gas-chamber-five-died-due-to-suffocation-2128613.html
बिल्ली को बचाने के चक्कर में गई पांच की जान
अहमदनगर के नेवासा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी धनंजय जाधव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, एक बिल्ली खंडर कुएं में गिर गई। छह लोगों ने उसे देखा और उसे बचाने के लिए सभी कुएं के अंदर गए। लेकिन कुएं में जाने के बाद उनका दम घुटने लगा। दम घुटने से पांच लोगों की मौत हो गई।





















