अहमदाबाद प्लेन क्रैश का भयावह वीडियो आया सामने, हॉस्टल की बालकनी से कूदने दिखे छात्र, देखें VIDEO

अहमदाबाद। 12 जून को अहमदाबाद में हुए भयानक विमान हादसे का एक नया और चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने देशभर को झकझोर दिया है। एयर इंडिया का एक बोइंग विमान, जो उड़ान भरने के महज 5 मिनट बाद ही नियंत्रण खो बैठा और सीधा बीजे मेडिकल अस्पताल के हॉस्टल भवन से जा टकराया। इस टक्कर के बाद जो हुआ, वह दिल दहला देने वाला था।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्टूडेंट्स दूसरी और तीसरी मंजिल से कपड़ा बांधकर नीचे उतरने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ छात्रों को बेडशीट से रस्सियां बनाते देखा जा सकता है। जबकि कुछ जान बचाने के लिए इन चादरों का इस्तेमाल कर रेलिंग से नीचे कूदते देखा जा सकता है।
बालकनी से छलांग लगाते हुए दिखे छात्र-डॉक्टर
एअर इंडिया के प्लेन क्रैश के बाद का एक नया वीडियो जिसमें आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि प्लेन क्रैश के बाद आसपास के हॉस्टल में रहने वाले छात्र किस तरह अपनी बचा रहे हैं। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टक्कर और आग लगने के बाद, हॉस्टल भवन पूरी तरह आग की चपेट में आ गया। छात्र-छात्राएं और डॉक्टर घबराकर ऊपर की मंजिलों से कूदते दिख रहे हैं। जान बचाने के लिए लोग खिड़कियों और बालकनी से नीचे छलांग लगा रहे थे।