Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

एअर इंडिया विमान हादसा : प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी सवार थे, विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर वायरल

Follow on Google News
एअर इंडिया विमान हादसा : प्लेन में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री भी सवार थे, विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर वायरल
अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भरने वाला एअर इंडिया का विमान AI-171 टेकऑफ के महज दो मिनट बाद ही क्रैश हो गया। हादसा एयरपोर्ट के पास बीजे मेडिकल कॉलेज हॉस्टल के पास हुआ। क्रैश हुए विमान में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी सवार थे। वहीं सोशल मीडिया पर विजय रूपाणी की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है।

लंदन जा रहे थे विजय रुपाणी

एअर इंडिया की ओर से जारी यात्रियों की लिस्ट में पुष्टि हुई है कि गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी इस विमान में सवार थे। उनका नाम सूची में 12वें नंबर पर है और उन्हें सीट नंबर 2D अलॉट की गई थी। जानकारी के अनुसार, रूपाणी अपनी पत्नी को लेने के लिए लंदन जा रहे थे। हादसे के बाद सोशल मीडिया पर उनकी एयरपोर्ट की आखिरी तस्वीर वायरल हो रही है।

गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का एयर टिकट

नाथवानी ने रूपाणी के निधन की दी जानकारी

अहमदाबाद प्लेन हादसे में गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी का निधन। भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने X पर दी जानकारी।

हादसे के बाद तेजी से शुरू हुआ राहत और बचाव अभियान

विमान के क्रैश होते ही तुरंत फायर ब्रिगेड की सात से आठ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एनडीआरएफ की टीमों को भी अलर्ट कर राहत कार्य में लगा दिया गया है। एयरपोर्ट के आसपास के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भेजा जा रहा है। चश्मदीदों के मुताबिक, विमान कुछ ही ऊंचाई तक जा पाया था और फिर अचानक आग की लपटों में घिर गया।

तकनीकी खराबी या अन्य कारण?

एअर इंडिया ने हादसे की जांच के लिए एक विशेषज्ञों की टीम गठित कर दी है। प्रारंभिक रिपोर्ट में यह आशंका जताई जा रही है कि विमान में तकनीकी खराबी के चलते यह हादसा हुआ, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से अंतिम संपर्क और ब्लैक बॉक्स की जांच के बाद ही सटीक कारणों का खुलासा हो पाएगा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts