Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा : खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी स्लीपर बस, 23 यात्री घायल; 5 की हालत गंभीर, अयोध्या से लौट रहे थे

Follow on Google News
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर हादसा : खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी स्लीपर बस, 23 यात्री घायल; 5 की हालत गंभीर, अयोध्या से लौट रहे थे
आगरा। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर यात्रियों से भरी स्लीपर कोच बस आज सुबह तीन बजे आगे जाते ट्रक में जा घुसी। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। हादसे में करीब 23 यात्री घायल बताए गए हैं, जिनमें से पांच की हालत गंभीर है। पुलिस के अनुसार सभी यात्री हरियाणा के हैं।

जानें हादसे का कारण

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, मंगलवार रात 2:30 बजे के करीब अयोध्या से दर्शन कर यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस हरियाणा वापिस जा रही थी। बस जैसे ही फतेहाबाद थाना क्षेत्र के पास आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 29 पर पहुंची तो चालक को नींद की झपकी आ गई। इस वजह से बस ने अपना बैलेंस खो दिया और ट्रक के पीछे जा घुसी।

अयोध्या से लौट रहे थे

पुलिस ने आगे बताया कि सभी यात्री अयोध्या से दर्शन कर वापस हरियाणा के यमुनानगर जा रहे थे। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद में भर्ती कराया है, जहां पांच की हालत गंभीर होने पर आगरा भेज दिया गया।

हादसे में ये लोग हुए घायल

जसविंदर सिंह, गौरव, सुभाष चंद्र, रितिक, अतर सिंह, प्रेमचंदा, आशा रानी पत्नी राकेश, सचिन पुत्र अजमेर सिंह, मोहित पुत्र प्रीतम, संतोष पुत्र खेमचंद, सरोज पत्नी राजपाल, राजरानी पत्नी ओमप्रकाश, सीमा शर्मा पत्नी सुशील, सुदेश पत्नी बलदेव निवासी करनाल, सीमा पत्नी अनिल निवासी करनाल, सुभाष चंद्र पुत्र खूबचंद निवासी कुरुक्षेत्र, अनीता पत्नी सुभाष चंद्र कुरुक्षेत्र, मुस्कान पुत्री नीरज निवासी सहारनपुर, परमिला पत्नी ऋषि पाल निवासी पंचकूला, रितु राणा पत्नी विजय प्रताप निवासी करनाल, मंजू पत्नी नीरज निवासी सहारनपुर, सुनीता पत्नी अशोक कुमार निवासी चंडीगढ़ ,कैलाशो देवी पत्नी सुभाष चंद्र निवासी अंबाला समेत 23 लोग घायल हुए हैं।

गंभीर घायलों को आगरा रेफर किया

सीमा शर्मा निवासी अंबाला, चालक मोहित निवासी करनाल, गौरव निवासी यमुनानगर, सुभाष चंद्र हाकिम सिंह निवासी कुरुक्षेत्र, अनीता पत्नी सुभाष चंद्र निवासी कुरुक्षेत्र की हालत गंभीर होने पर सभी को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें - भारत में प्रॉपर्टी खरीदने में बढ़ी NRI की रुचि
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts