आगर मालवा में बस हादसा :बुजुर्ग की मौत, कई यात्री घायल

मध्य प्रदेश के आगर मालवा में बड़ागांव के पास एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में भैंस लेकर जा रहे 55 वर्षीय बुजुर्ग गोकुल सिंह यादव की मौके पर मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। घायलों को नलखेड़ा अस्पताल और जिला अस्पताल आगर मालवा में भर्ती कराया गया है।
बुजुर्ग की मौत, कई यात्री घायल
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    मध्य प्रदेश के आगर मालवा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 से ज्यादा यात्री घायल हो गए। यह दुर्घटना बड़ागांव के पास हुई है।

    भैंस लेकर जा रहे बुजुर्ग को बस ने मारी टक्कर

    जानकारी के मुताबिक बस सुसनेर से नलखेड़ा होते हुए कुरावर जा रही थी। इसी दौरान बड़ागांव के पास सड़क पर एक बुजुर्ग अपनी भैंस लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बस चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बुजुर्ग गोकुल सिंह यादव (55) की मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद आसपास के लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को इलाज के लिए नलखेड़ा अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला।

    ये भी पढ़ें: शादी की खुशियां मातम में बदलीं : उज्जैन में बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, महिलाओं-बच्चों समेत 15 घायल

    पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे

    घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी रविन्द्र कुमार बोयट और बड़ागांव चौकी प्रभारी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बस में करीब 30 यात्री थे सवार

    हादसे के समय बस में लगभग 30 यात्री सवार थे। इनमें से करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को 108 और 112 एंबुलेंस की मदद से आगर मालवा जिला अस्पताल और मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

    बड़ागांव चौकी प्रभारी सरदार सिंह परमार के अनुसार बस क्रमांक MP 39 P 0265 में करीब 20 सवारियां थीं। हादसे में 15-16 लोगों को चोट आई है। सभी घायलों को पहले नलखेड़ा अस्पताल ले जाया गया, जहां से चार गंभीर घायलों को जिला अस्पताल आगर मालवा रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

    Shivani Gupta
    By Shivani Gupta

    शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

    Latest Posts