टीडीआर के बाद अब पार्किंग नीति पर सरकार का फोकस
रास्तों पर स्थाई पार्किंग बनाने वाले पर होगी कार्रवाई

भोपाल। ट्रांसफरेबल डेवलपमेंट राइट (टीडीआर) के बाद अब सरकार पार्किंग नीति रिफॉर्म पर विचार कर रही है। इसमें पार्किंग के लिए भी लोगों को अपने मकान में जगह छोड़ना होगा। यह व्यवस्था एक हजार स्क्वायर फिट से कम में पार्किंग जगह छोड़ने को लेकर छूट दी जाएगी, लेकिन इससे अधिक साइज के प्लाट पर पार्किंग की जगह छोड़नी होगी। इसके लिए भवन अनुज्ञा अनुमति और ले आउट प्लान में शामिल किया जाएगा।
निकाय अपने स्तर पर भीड़-भाड़ और बाजार में पार्किंग एरिया में विस्तार करेगा। इसके अलावा निकाय के अंदर खाली पड़े भूखंडों और जर्जर शासकीय भवनों की जगह पर मल्टी लेवल पार्किंग बनाई जाएंगी। इसके साथ ही शहर की बीचों बीच खाली भूखंडों के लिए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन से लेने के संबंध में सरकार के पास प्रस्ताव भेजा जाएगा। इसमें पीपीपी मॉडल पर मल्टी लेवल पार्किंग पीपीपी मोड पर बनाई जाएगी।





















