Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, आज हो सकता है विभागों का बंटवारा

Follow on Google News
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद CM डॉ. मोहन यादव ने बुलाई कैबिनेट की पहली बैठक, आज हो सकता है विभागों का बंटवारा
भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद मंगलवार को कैबिनेट की पहली बैठक बुलाई है। इस मीटिंग में वे सभी नवनियुक्त मंत्रियों के साथ चर्चा करेंगे। यह बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू होगी। संभावना है कि इस बैठक के बाद आज ही मंत्रियों के विभागों का ऐलान हो सकता है।

मोहन कैबिनेट की पहली बैठक आज

मध्य प्रदेश में सोमवार को मोहन मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया। जिसमें कई सीनियर व नए विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली हैं। एमपी के राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने 28 विधायकों को मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जिसमें 18 कैबिनेट मंत्री, 6 राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जबकि 4 राज्यमंत्री शामिल हैं। वहीं सीएम ने कैबिनेट विस्तार के बाद पहली बैठक बुलाई है। सुबह 11 बजे मंत्रालय में होने वाली इस मीटिंग में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राज्य के विकास को लेकर सभी नवनियुक्त मंत्रियों से चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि जल्द ही नए मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा किया जाएगा।

मंत्रियों के विभागों के ऐलान की संभावना

इस बैठक में सभी मंत्रियों के विभागों के बंटवारे पर चर्चा की संभावना है। इसके अलावा ये भी माना जा रहा है कि बैठक खत्म होने के बाद आज ही राज्य के सभी मंत्रियों के विभागों का ऐलान हो सकता है।

कैबिनेट में सीएम समेत 31 मंत्री

सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। इसमें 18 कैबिनेट और 10 राज्य मंत्रियों ने शपथ ली है। वहीं, दो डिप्टी CM और एक CM मिलाकर राज्य में अब कुल 31 मंत्री हो गए हैं। यानी मध्य प्रदेश कैबिनेट में वर्तमान में सीएम डॉ. मोहन यादव समेत 31 मंत्री हैं। इस मंत्रिमंडल में 15 ऐसे विधायक हैं, जो पहली बार मंत्री बने हैं। इनमें प्रहलाद पटेल, राव उदय प्रताप, संपतिया उइके, नागर सिंह चौहान, चैतन्य कश्यप, राजेश शुक्ला, लखन पटेल, कृष्णा गौर, धर्मेंद्र लोधी, दिलीप जयसवाल, गौतम टेटवाल, नरेंद्र शिवाजी पटेल, प्रतिभा बागरी, दिलीप अहिरवार और राधा सिंह का नाम शामिल है।

मंत्रिमंडल का विस्तार

कैबिनेट मंत्री

  • कैलाश विजयवर्गीय
  • प्रहलाद सिंह पटेल
  • राकेश सिंह
  • करण सिंह वर्मा
  • उदयप्रताप सिंह
  • कुंवर विजय शाह
  • तुलसीराम सिलावट
  • एंदल सिंह कंसाना
  • निर्मला भूरिया
  • गोविंद सिंह राजपूत
  • विश्वास सारंग
  • नारायण सिंह कुशवाह
  • नागर सिंह चौहान
  • चैतन्य काश्यप
  • इंदर सिंह परमार
  • राकेश शुक्ला
  • प्रद्युम्न सिंह तोमर
  • संपत्तिया उईके

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • कृष्णा गौर
  • धर्मेंद्र लोधी 
  • दिलीप जायसवाल
  • लखन पटेल
  • नारायण सिंह पंवार
  • गौतम टेटवाल

राज्यमंत्री

  • नरेंद्र शिवाजी पटेल
  • प्रतिमा बागरी
  • अहिरवार दिलीप
  • राधा सिंह
ये भी पढ़ें- MP Cabinet : मोहन के 28 मिनिस्टर्स ने ली शपथ; 18 कैबिनेट, 6 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 4 को मिला राज्य मंत्री का दर्जा
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts