Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले शिवराज, परिवार संग गांवों में किया जनसंपर्क, किसानों से संवाद कर दिया संदेश

Follow on Google News
25 साल बाद फिर पदयात्रा पर निकले शिवराज, परिवार संग गांवों में किया जनसंपर्क, किसानों से संवाद कर दिया संदेश
सीहोर। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को सीहोर जिले से विकसित भारत संकल्प पदयात्रा  की शुरुआत की। इस पदयात्रा में शिवराज की पत्नी साधना सिंह और बेटे कार्तिकेय के साथ बहू अमानत भी गांवों में पदयात्रा कर रही हैं।पदयात्रा की शुरुआत करते हुए शिवराज ने सीहोर के लाड़कुई और भादाकुई गांवों में किसानों से संवाद किया और उन्हें देश के विकास में ग्रामीण क्षेत्रों की भूमिका को लेकर प्रेरित किया। शिवराज ने इस अवसर पर कहा कि हमें विकसित भारत के लिए विकसित गांव तैयार करने होंगे।

'मैं पैदल चलूंगा तो आपके मन में भी भाव उठेगा'

पदयात्रा के अवसर पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पैदल चलूंगा ताकि आपके मन में भी भाव जागे कि एक मंत्री होकर जब वह पैदल चल सकता है, तो हमें भी अपने गांव के लिए कुछ करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि यह पदयात्रा केवल एक औपचारिकता नहीं बल्कि एक जन-संवाद है। साथ ही कहा कि दिन हो या रात, मैं पैदल चलता रहूंगा। अगर यह यात्रा सफल हुई तो औरों को भी पदयात्रा पर निकलने के लिए प्रेरित करूंगा।

किसानों से किया सीधा संवाद

केंद्रीय कृषि मंत्री ने किसानों के साथ संवाद करते हुए उनकी समस्याएं सुनीं और समाधान के लिए ठोस कदमों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि जल्द ही वैज्ञानिकों की एक टीम सीहोर में आकर मिट्टी की उर्वरक क्षमता की जांच करेगी। इस आधार पर किसानों को खेती के लिए उपयुक्त फसल और उन्नत तकनीकों की जानकारी दी जाएगी। किसान भी अपनी समस्याएं खुलकर बता सकेंगे, जिससे योजनाएं ज़मीनी हकीकत के अनुसार बनाई जा सकें।

यात्रा में प्रशासन और नागरिकों की भागीदारी

शिवराज ने बताया कि इस यात्रा में प्रशासनिक अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक मिलकर हिस्सा लेंगे। सभी मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर ग्रामीण तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाएं तभी सफल मानी जाएंगी जब वे आखिरी व्यक्ति तक पहुंचें।

विकसित भारत का विजन

शिवराज सिंह चौहान ने अपने संबोधन में विकसित भारत के अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट किया। उन्होंने कहा, "हम ऐसा भारत बनाना चाहते हैं, जहां सड़क, बिजली, पानी की कोई कमी न हो, खेती उन्नत हो, बच्चे अच्छी शिक्षा पाएं, मां-बहनों का सम्मान हो, हर हाथ को काम मिले और कोई भी भूखा न सोए। ये भी पढ़ें- पीएम मोदी का गुजरात दौरा, वडोदरा में किया रोड शो, कई विकास कार्यों की देंगे सौगात
Vaishnavi Mavar
By Vaishnavi Mavar

Latest Posts