Army Chief's claim:अफगान-पाक युद्ध में आया नया मोड़, परमाणु ठिकानों के पास देखे गए तालिबानी ड्रोन, तनाव जारी!

26 फरवरी की रात से ही पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर पर लगातार झड़प चल रही हैं। जवाबी कार्रवाई में तालिबान ने पाकिस्तानी मिलिट्री ठिकानों पर हमले किए। फिर दोनों पक्षों में आपसी फायरिंग हुई और साथ ही काबुल की ओर से ड्रोन हमला किया गया।
अफगान-पाक युद्ध में आया नया मोड़, परमाणु ठिकानों के पास देखे गए तालिबानी ड्रोन, तनाव जारी!
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बीते रात से ही लगातार सीमा बॉर्डर पर तेज लड़ाई और फायरिंग चालू है। अब इस पूरे मामले में  पाकिस्तानी आर्मी के आलोचक और ब्रिटेन में निर्वासन में रह रहे आदिल राजा का कहना है कि, अफगानिस्तान से लॉन्च किए गए ड्रोन ने पाकिस्तानी बॉर्डर के अंदर उसके प्रमुख शहरों पर हमले किए हैं। तालिबान के ड्रोन जमरूद मिलिट्री बेस, नौशेरा किला, स्वाबी में पुलिस स्टेशन और इस्लामाबाद के पास न्यूक्लियर एनर्जी सेंटर तक पहुंचे हैं।

    अफगानिस्तान ने पाकिस्तान में किया ड्रोन अटैक

     अफगान तालिबान के रक्षा मंत्रालय की ओर से यह बयान जारी किया गया है कि, पाकिस्तान के रविवार तड़के किए गए एयरस्ट्राइक के जवाबी कार्रवाई में उन्होंने ड्रोन हमले किए हैं। अफगानिस्तान की ओर से इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी मिलिट्री के ठिकानों को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक का दावा किया गया है। तालिबान ने किसी भी न्यूक्लियर ठिकानों को निशाना बनाने को पूरी तरह से नकार दिया है।

    ये भी पढ़ें: Afghanistan Pakistan War : अफगानिस्तान-पाकिस्तान के बीच जंग शुरू! दावा- 55 पाक सैनिक ढेर, PAK बोला- 133 तालिबानी मारे

    पाकिस्तानी एयर डिफेंस सिस्टम हुआ ध्वस्त

     पाकिस्तान की सेना को चौंकाते हुए अफगानिस्तान ने शुक्रवार को उसके एयर डिफेंस सिस्टम को भेद दिया है। अफगानिस्तान फोर्स ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान सरकार के प्रमुख दफ्तरों के पड़ोस तक ड्रोन से हमला कर दिया है। अफगान फोर्स ने ड्रोन से ही इस्‍लामाबाद के अलावा भी प्रमुख पाकिस्‍तानी शहरों को न‍िशाना बनाया।

    तालिबान ने बढ़ाई पाकिस्तान की मुश्किलें

    तालिबान सरकार लगातार मसले पर अपनी बात रख रही है। उसने बताया कि इस्लामाबाद के फैजाबाद के पास एक सैन्य कैंप और नौशेरा में भी सैनिक अड्डे को तालिबान द्वारा निशाना बनाया है। वहां के रक्षा मंत्रालय ने जमरूद मिलिट्री कॉलोनी और एबटाबाद पर भी हवाई हमले करने का दावा किया है। तालिबान ने पाकिस्तान के सभी प्रमुख शहरों के साथ-साथ पाकिस्तानी सेना के ठिकानों, केंद्रों और इमारतों को भी अपना निशाना बनाया है।

    ये भी पढ़ें: अमोनिया गैस रिसाव से हड़कंप, 100 मीटर तक दहशत,सिलेंडर काटते ही फैली गैस,

    लंबे समय से चल रहा तनाव

    दोनों देशों के बीच तनाव काफी लंबे समय से चल रहा है। फिलहाल के दिनों में यह तनातनी काफी ज्यादा बढ़ गई है। गुरुवार के तालिबान के हमले और पाकिस्तान की ओर से जवाबी फायरिंग के बाद दोनों देशों में युद्ध जैसे हालत बन गए। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ने भी अब खुले जंग का एलान कर दिया है।

    Geetanjali Sharma
    By Geetanjali Sharma

    Latest Posts