6 साल बाद साउथ में तब्बू की वापसी :‘स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड’ में विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर

एक्ट्रेस तब्बू 6 साल बाद साउथ सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। वह डायरेक्टर पुरी जगन्नाथ की एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड’ में विजय सेतुपति और संयुक्ता के साथ नजर आएंगी। फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन में है और साल के अंत तक रिलीज हो सकती है। इससे पहले तब्बू 2020 में ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ में दिखी थीं।
Follow on Google News
‘स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड’ में विजय सेतुपति के साथ आएंगी नजर
AI जनरेटेड सारांश
    यह सारांश आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस द्वारा तैयार किया गया है और हमारी टीम द्वारा रिव्यू की गई है।

    एंटरटेनमेंट डेस्क। तब्बू एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनके फैंस के लिए लगातार अच्छी खबरें सामने आ रही हैं। जहां एक ओर वह जल्द ही हॉरर-कॉमेडी फिल्म भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी, वहीं अब उनके साउथ सिनेमा में कमबैक की खबर ने उत्साह और बढ़ा दिया है।

    विजय सेतुपति और संयुक्ता भी साथ नजर आएंगे

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, तब्बू फिल्ममेकर पुरी जगन्नाथ की अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर ‘स्लमडॉग- 33 टेंपल रोड’ में अहम भूमिका निभाएंगी। इस फिल्म में उनके साथ विजय सेतुपति और संयुक्ता भी नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि फिल्म फिलहाल पोस्ट-प्रोडक्शन स्टेज में है और इसे साल के अंत तक रिलीज किया जा सकता है।

    Featured News

    तब्बू करीब 6 साल बाद साउथ में वापसी कर रही

    खास बात यह है कि इस प्रोजेक्ट के जरिए तब्बू करीब 6 साल बाद साउथ इंडस्ट्री में वापसी कर रही हैं। इससे पहले उन्हें 2020 में अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमुलू’ में देखा गया था, जिसमें उनकी भूमिका को काफी सराहा गया था। 

    तेलुगु फिल्म ‘कुली नंबर 1’ से किया था डेब्यू

    अगर उनके करियर पर नजर डालें, तो तब्बू ने अपने अभिनय सफर की शुरुआत भी साउथ सिनेमा से ही की थी। उन्होंने 1991 में तेलुगु फिल्म कुली नंबर 1 से डेब्यू किया था। ऐसे में यह वापसी उनके लिए किसी होमकमिंग से कम नहीं मानी जा रही है।

    Breaking News

    संयुक्ता ने भी तब्बू के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया

    फिल्म की को-स्टार संयुक्ता ने भी तब्बू के साथ काम करने के अनुभव को खास बताया है। वहीं, फैंस भी उनकी इस नई फिल्म और साउथ में वापसी को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं, जिससे यह प्रोजेक्ट पहले से ही चर्चा में बना हुआ है।

    Manisha Dhanwani
    By Manisha Dhanwani

    मनीषा धनवानी | जागरण लेकसिटी यूनिवर्सिटी से BJMC | 6 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव में सब-एडिटर, एंकर, ...Read More

    नई दिल्ली
    --°
    बारिश: -- mmह्यूमिडिटी: --%हवा: --
    Source:AccuWeather
    icon

    Latest Posts