Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नहीं रहीं एक्ट्रेस सीमा देव... 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 'आनंद' और 'कोरा कागज' जैसी फिल्मों में किया अभिनय

Follow on Google News
नहीं रहीं एक्ट्रेस सीमा देव... 81 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, 'आनंद' और 'कोरा कागज' जैसी फिल्मों में किया अभिनय
मुंबई 'आनंद' और 'कोरा कागज' जैसी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय करने वाली दिग्गज अभिनेत्री सीमा देव का गुरुवार को निधन हो गया। बता दें कि सीमा देव को उम्र संबंधी बीमारियों थीं। उन्होंने 81 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। फिल्म निर्माता व उनके पुत्र अभिनय देव ने इस बात की जानकारी दी।

डिमेंशिया और अल्जाइमर से पीड़ित थीं सीमा

मशहूर अभिनेत्री ने अपने फिल्मी करियर में 80 से अधिक हिंदी तथा मराठी फिल्मों में अभिनय किया था। अभिनय देव ने मीडिया को बताया कि उम्र संबंधी समस्या के कारण आज सुबह साढ़े 8 से 9 बजे के बीच बांद्रा स्थित आवास पर उनका निधन हो गया। वह पिछले तीन साल से भी अधिक समय से डिमेंशिया और अल्जाइमर रोग से पीड़ित थीं। अल्जाइमर और डिमेंशिया के कारण व्यक्ति चलना भूल जाता है। मांसपेशियों में हरकत धीरे धीरे बंद हो जाती है और एक-एक करके अंग काम करना बंद कर देते हैं। अभिनेत्री सीमा देव के पति और मराठी एवं हिंदी सिनेमा जगत के वरिष्ठ अभिनेता रमेश देव का 93 साल की उम्र में 2022 में निधन हो गया था। उनके परिवार में उनके दो बेटे-अभिनेता अजिन्क्य देव और अभिनय देव शामिल हैं। अजिन्क्य देव ‘संसार', ‘इंद्रजीत' और ‘ आन- मैन ऐट वर्क' जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। अभिनय देव जाने माने निदेशक हैं जिन्होंने ‘देहली बेली' और ‘फोर्स' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। ये भी पढ़ें- यूट्यूबर Elvish Yadav ने जीता Bigg Boss OTT 2 का खिताब, बिग बॉस के इतिहास में पहले वाइल्डकार्ड विनर बने
Shivani Gupta
By Shivani Gupta

शिवानी गुप्ता | MCU, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएशन | 9 वर्षों की टीवी और डिजिटल तक की य...Read More

Latest Posts