Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इंदौर में Modified साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 79 चालान बने, कई वाहन किए जब्त

Follow on Google News
इंदौर में Modified साइलेंसर वाली बुलेट पर पुलिस का शिकंजा, 79 चालान बने, कई वाहन किए जब्त
इंदौर। मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में दो दिन पूर्व के नए पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने चार्ज लिया है। नए पुलिस कमिश्नर के कार्यभार संभालते ही शहर में मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट पर कड़ी कार्रवाई शुरू हो गई है। पुलिस के आदेशानुसार, शहर के विभिन्न इलाकों में मोडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया गया, जिसमें 79 बुलेट चालकों के चालान काटे गए और कई वाहनों को थानों में जब्त किया गया।

भीड़-भाड़ में फोड़ते पटाखे

बता दें शहर के बुलेट वाहन चालक मोडिफाइड साइलेंसर लगवाकर हुड़दंग मचाते हैं। भीड़-भाड़ में मोडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ते हैं जिससे ऐसा लगता है की गोली चली है। वाहनों की तेज आवाज से सड़क पर पैदल चलने वाले बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे डर जाते हैं, जिससे कई बार हादसे होने का खतरा बढ़ जाता है। पुलिस का यह कदम शांति बनाए रखने और ऐसे असामाजिक कृत्यों पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। देखें वीडियो...

आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई

इस पूरे मामले में ट्रैफिक के एडिशनल डीसीपी अरविंद तिवारी ने बताया कि कमिश्नर के आदेश पर पूरे शहर में बड़े स्तर पर पूरे शहर में अभियान चलाया जा रहा है, जो आगे भी जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान 79 बुलेट के चालान बनाए गए हैं। वहीं कई बुलेट जब्त कर थाने पर खड़ा करवा दिया गया है। ये भी पढ़ें- Bhopal News : पूर्व डीजीपी के बेटे ने की आत्महत्या, डिप्रेशन में ब्लेड से गला और कलाई काटी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts