Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

शिवपुरी में दर्दनाक हादसा : कार और ट्रक की आमने-सामने भिडंत, 4 साल के मासूम सहित तीन की मौत, देखें VIDEO

Follow on Google News
शिवपुरी में दर्दनाक हादसा : कार और ट्रक की आमने-सामने भिडंत, 4 साल के मासूम सहित तीन की मौत, देखें VIDEO
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया है। एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने से जोरदार भिडंत हो गई। इस हादसे में एक चार साल के मासूम सहित मां-बेटे की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कार में दो बच्चे सहित 6 लोग सवार थे। ये हादसा शनिवार दोपहर करीब 12:45 बजे हुआ। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक की टक्कर कार पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गई। कार में फंसे घायलों को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने एक 4 साल के बच्चे और मां-बेटे को मृत घोषित कर दिया।

कार सवार ग्वालियर के रहने वाले हैं

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर शहर के किला गेट क्षेत्र के रहने वाले बाबू लाल अग्रवाल (70) अपने बड़े भाई घनश्याम दास अग्रवाल (72) और अपनी पत्नी जयमाला अग्रवाल (50), बेटा प्रियांक अग्रवाल (30), प्रियांक के बेटा पार्थ (4) और बेटी दिशा (5) के साथ कार में सवार होकर राजस्थान के सिमरानिया में आयोजित किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।

कार के उड़ गए परखच्चे

इसी दौरान कार सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के खूबत घाटी के पास निर्माणधीन पुलिया पर ग्वालियर की तरफ जा रहे ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरजस्त थी कि आज-पास तेज धमाके जैसे गूंज सुनाई दी। टक्कर में कार के परखच्चे उड़ गए। https://twitter.com/psamachar1/status/1700467029961056704

इस वजह से हुआ हादसा

जानकारी ने अनुसार, फोरलेन हाईवे का निर्माण कार्य एनएचआई के ठेकेदार द्वारा कराया जा रहा है। निमार्ण कार्य के दौरान साइन बोर्ड भी नहीं लगाए गए है। बता दें कि जिस जगह यह हादसा हुआ उस जगह पुलिया का निर्माण किया जा रहा है। इसके लिए एक पट्टी से ट्रेफिक को निकाला जा रहा है। इसी के चलते शनिवार को एक ट्रक और कार आमने सामने से टकरा गईं।

पुलिस जांच में जुटी

सतनवाड़ा थाना प्रभारी जीतेन्द्र चंदेलिया ने बताया कि सड़क हादसे में मां-बेटे सहित एक 4 साल के बालक की मौत हुई है, जिनका पोस्टमार्टम मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है। शेष घायलों को ग्वालियर रेफर किया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है। ये भी पढ़ें- बड़वानी के सेंधवा में हादसा : दो बसों में आमने-सामने से हुई भिड़ंत, 10 से ज्यादा लोग घायल; देखें VIDEO मध्य प्रदेश की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें…
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts