Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

इटारसी में हादसा : पथरोटा पुलिया के पास पलटी की बस, ड्राइवर समेत दो की मौत, 10 घायल

Follow on Google News
इटारसी में हादसा : पथरोटा पुलिया के पास पलटी की बस, ड्राइवर समेत दो की मौत, 10 घायल
इटारसी। ऑर्डनेंस फैक्ट्री की ओर से आ रही एक बस सोमवार दोपहर करीब 12:30 बजे पथरोटा के पुराने पंजाब नेशनल बैंक के पास स्थित पुलिया पर हादसे का शिकार हो गई। अनियंत्रित होकर पलटी इस बस में सवार ड्राइवर नरेंद्र सिंह चौहान (40) और महिला यात्री नजमा खातून (45) की मौके पर ही मौत हो गई।

8 से 10 यात्री घायल, एक की हालत गंभीर

हादसे में 8 से 10 यात्री घायल हुए हैं। घायल यात्रियों में इटारसी कॉलेज में परीक्षा देने जा रही मनीषा की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों को इटारसी के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल यात्री रीना और शांति राठौड़ ने बताया कि वे भोपाल इलाज के लिए जा रही थीं, तभी बस अचानक बेकाबू होकर पुलिया के पास पलट गई।

प्रशासन मौके पर पहुंचा, इलाज जारी

एसडीओपी वीरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि घायलों का इलाज जारी है। एसडीएम टी. प्रतीक राव हादसे के तुरंत बाद अस्पताल पहुंचे और व्यवस्था का जायजा लिया। घायल इन यात्रियों में इट्ठल (जमाई कला), सरोज वर्मा (ऑर्डनेंस फैक्ट्री), रीना, दिव्या, ज्योति, रीना धुर्वे एवं पूजा मराठी। ये भी पढ़ें- मप्र कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव की तैयारी, बदले जा सकते हैं 50% से जिलाध्यक्ष, कमजोर प्रदर्शन वाले हटेंगे
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts