Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

हरियाणा में हादसा : ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, गोगामेड़ी धाम जा रहे थे श्रद्धालु

Follow on Google News
हरियाणा में हादसा : ट्रक ने टाटा मैजिक को मारी टक्कर, 7 लोगों की मौत, गोगामेड़ी धाम जा रहे थे श्रद्धालु
नरवाना। हरियाणा के जींद में हिसार-चंडीगढ़ हाईवे पर बिधराना गांव के पास सोमवार-मंगलवार रात एक भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे टाटा मैजिक को टक्कर मार दी। जिससे मैजिक सड़क किनारे गड्‌ढों में जाकर पलट गया, जिससे मैजिक सवार महिलाएं और बच्चे समेत 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। जबकि करीब 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। नरवाना सदर थाना पुलिस और आसपास के लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और नरवाना के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है।

राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर जा रहे थे मैजिक सवार

पुलिस के मुताबिक, टाटा मैजिक सवार लोग कुरुक्षेत्र जिले के मर्चहेड़ी गांव से वाले करीब 15 लोग टाटा मैजिक में सवार होकर राजस्थान के गोगामेड़ी धाम पर धोक मारने के लिए जा रहे थे। देर रात रात करीब 1 बजे वह बिधराना गांव के पास पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार ट्रक आया और मैजिक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद मैजिक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्‌ढों में पलट गया।

टाटा मैजिक के नीचे दबे लोग

हादसे के बाद मौके पर चीक-पुकार मच गई। कई लोग मैजिक के नीचे दब गए। आसपास के रहवासियों ने लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन अंधेरा होने की वजह से सफलता हाथ नहीं लगी। वहीं घटना की सूचना नरवाना सदर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लोग खून से लथपथ दर्द से कराह रहे थे।

पुलिस पहुंची तो दर्द से चिल्ला रहे थे लोग

पुलिस की टीम और 7 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। लोगों को तुरंत नरवाना के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने 7 लोगों को मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। मृतकों में रुक्मणी (50), कामिनी (35), तेजपाल (55), सुरेश (50), परमजीत (50), मुक्ति (50) शामिल हैं। एक मृतक की अभी पहचान नहीं हो पाई है।
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts