Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब में कोहरे के कारण हादसा, ट्राला में पीछे से जा घुसी कार, 4 युवकों की मौत

Follow on Google News
पंजाब में कोहरे के कारण हादसा, ट्राला में पीछे से जा घुसी कार, 4 युवकों की मौत
चंडीगढ़। पंजाब में घने कोहरे के कारण एक भीषण हादसा हो गया। गुरुवार सुबह तड़के एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार सड़क किनारे खड़े ट्राला में पीछे से जा घुसी। इस हादसे में कार सवार 4 युवकों की मौत हो गई है। हादसा तरनतारन के अमृतसर बठिंडा नेशनल हाईवे 54 पर कस्बा हरिके पत्तन के अंतर्गत बूह पुल के पास हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गुरु हरसहाय लौट रहे थे युवक

जानकारी के अनुसार अमृतसर में विभिन्न धार्मिक स्थलों पर माथा टेकने के बाद गुरु हरसहाय लौट रहे युवकों की स्विफ्ट कार हरिके पतन में सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में पीछे से टकरा गई। इस कार में 5 लोग सवार थे। सभी गुरु हरसहाय के रहने वाले बताए जा रहे हैं। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे में इनकी हुई मौत

हरिके पुलिस के अनुसार, मृतकों की पहचान रोबिनप्रीत सिंह पुत्र रेशम सिंह, करनजीत सिंह पुत्र जलविंदर सिंह, गुरदेव सिंह पुत्र गुरमेल सिंह और राजवीर सिंह पुत्र रविंदर पाल सिंह के रूप में हुई है। वहीं कार चालक बलविंदर सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह निवासी गुरुहरसहाय की हालत गंभीर है। मरने वाले सभी युवक कम उम्र के बताए जा रहे है। घटना की सूचना मिलने के बाद थाना हरीके की पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें- पश्चिम बंगाल में फिर ED का एक्शन : ममता सरकार के मंत्री और विधायक के घर छापेमारी, नगर निगम भर्ती घोटाला मामले में तलाशी जारी
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts