Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

BJP दफ्तर से पहले ही अरविंद केजरीवाल को रोका, AAP सुप्रीमो का आरोप, केंद्र सरकार चला रही ऑपरेशन झाड़ू, नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अकाउंट फ्रीज और पार्टी दफ्तर बंद कराने का प्लान

Follow on Google News
BJP दफ्तर से पहले ही अरविंद केजरीवाल को रोका, AAP सुप्रीमो का आरोप, केंद्र सरकार चला रही ऑपरेशन झाड़ू, नेताओं की गिरफ्तारी के बाद अकाउंट फ्रीज और पार्टी दफ्तर बंद कराने का प्लान
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पैदल मार्च महज चंद मिनटों में ही खत्म हो गया। आम आदमी पार्टी दफ्तर से भाजपा हेडक्वार्टर तक केजरीवाल अपने सांसदों, विधायकों और नेताओं के साथ जाना चाह रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां जाने से पहले ही रोक दिया। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने रविवार को दावा किया कि भाजपा ने आम आदमी पार्टी (AAP) को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' शुरू किया है, क्योंकि भाजपा 'आप' को एक चुनौती के रूप में देखती है।

भाजपा ऑफिस के बाहर लगाई थी धारा 144

केजरीवाल ने पार्टी नेताओं के साथ भाजपा हेडक्वार्टर की ओर कूच किया। हालांकि प्रदर्शन किसी बड़े नेता की गिरफ्तारी के बिना ही खत्म हो गया। पुलिस ने इस दौरान आप के कुछ कार्यतकर्ताओं को हिरासत में लिया था, लेकिन उन्हें भी कुछ देर बाद छोड़ दिया गया। पुलिस ने प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे। भाजपा ऑफिस के बाहर धारा 144 लगा दी गई थी। साथ ही आने-जाने वाले रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी। देखें वीडियो....

लॉन्च किया है 'ऑपरेशन झाड़ू'

अरविंद केजरीवाल ने भाजपा मुख्यालय रवाना होने से पहले पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगे बड़ी चुनौतियां आएंगी। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि, ''प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से चिंतित हैं। उन्होंने पार्टी को कुचलने के लिए 'ऑपरेशन झाड़ू' लॉन्च किया है। आने वाले समय में पार्टी के बैंक खातों पर रोक लगा दी जाएगी और हमारा कार्यालय भी छीन लिया जाएगा, जिससे हम सड़क पर आ जाएंगे।''.... केजरीवाल ने कहा कि हमारे ऊपर भगवान हनुमान का आशीर्वाद है। ये भी पढ़ें- केजरीवाल का BJP को चैलेंज… कल जाऊंगा भाजपा हेडक्वार्टर, दम हो तो रोक लेना
Mithilesh Yadav
By Mithilesh Yadav

वर्तमान में पीपुल्स समाचार के डिजिटल विंग यानी 'पीपुल्स अपडेट' में बतौर सीनियर सब-एडिटर कार्यरत हूं।...Read More

Latest Posts