Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

क्या गिरफ्तार हो जाएगी दिल्ली सीएम आतिशी? केजरीवाल का बड़ा दावा, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप

Follow on Google News
क्या गिरफ्तार हो जाएगी दिल्ली सीएम आतिशी? केजरीवाल का बड़ा दावा, बीजेपी पर लगाया गंभीर आरोप
नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल फरवरी में विधानसभा चुनाव होने वाले है। इससे पहले ही सियासी घमासान लगातार जारी है। आप की योजनाओं को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना को लेकर जारी रजिस्ट्रेशन के मुद्दे पर दिल्ली सरकार द्वारा एडवाइजरी से एक नया विवाद खड़ा हो गया। इसी बीच अरविंद केजरीवाल ने सीएम आतिशी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की और दावा किया कि सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने की साजिश हो रही है।

आम आदमी पार्टी का दावा

आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि आतिशी को गिरफ्तार करने के लिए ट्रांसपोर्ट विभाग में फर्जी केस तैयार हो रहा है, जिसके बाद सीबीआई या ईडी के जरिए आतिशी पर एक्शन हो सकता है। AAP चीफ केजरीवाल ने कहा कि ईडी-सीबीआई-इनकम टैक्स को दिल्ली की सीएम आतिशी को गिरफ्तार करने के लिए कहा गया है। मैं यह पूरी जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं। हमें अपने सूत्रों से पता चला है कि परिवहन विभाग में आतिशी के खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया जा रहा है। आतिशी की गिरफ्तारी से पहले वो AAP के सीनियर नेताओं के यहां छापेमारी करेंगे।  केजरीवाल ने आगे कहा कि इस एक्शन का उद्देश्य AAP को उसके सकारात्मक अभियान से विचलित करना है।

प्रेस कांफ्रेंस में क्या बोले केजरीवाल?

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा,'हम जानते हैं कि पिछले 10 सालों में बीजेपी ने किस तरह दिल्ली की जनता के खिलाफ साजिश रची है। उपराज्यपाल के जरिए दिल्ली सरकार के काम को रोकने की कोशिश की है। जब AAP सरकार को रोकने की भाजपा की सारी साजिशें नाकाम हो गईं तो उन्होंने पार्टी के सीनियर नेताओं को गिरफ्तार करना शुरू कर दिया। इसके बावजूद बीजेपी AAP सरकार के काम को नहीं रोक पाई.'

आतिशी ने भी जताई गिरफ्तारी की आशंका

दिल्ली की सीएम आतिशी ने भी गिरफ्तारी की आशंका जताई। उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि परिवहन विभाग से संबंधित मेरे खिलाफ फर्जी मामला दर्ज किया जा रहा है। मैं परिणाम भुगतने के लिए तैयार हूं। मुझे कानून पर भरोसा है। मुझे विश्वास है कि अगर मुझे गिरफ्तार किया गया तो मुझे जमानत मिल जाएगी। बीजेपी पर आरोप लगाते हुए आतिशी ने कहा कि बीजेपी दिल्लीवासियों के कामों को रोकना चाहती है, लेकिन दिल्ली के लोग बीजेपी के एजेंडे से वाकिफ हैं।'  
People's Reporter
By People's Reporter

Latest Posts